सैम पित्रोदा नेओवरसीज कांग्रेस से दिया इस्तीफा, जयराम रमेश ने दी जानकारी

सैम पित्रोदा नेओवरसीज कांग्रेस से दिया इस्तीफा, जयराम रमेश ने दी जानकारी

Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका ये फैसला उनके भारत के लोगों में रंगभेद को लेकर टिप्पणी के बाद मचे घमासान के समय आया। इसकी जानकारी कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने दी। कांग्रेस ने पहले ही उनके बयान से पलड़ा झाड़ लिया था और कहा था सैम पित्रोदा की ओर से भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वे गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने-आप को पूरी तरह से अलग करती है।" हालांकि, सैम पित्रोदा ने यह भी कहा- हम सब अलग दिखते हैं और इससे हमें जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। हम सब भाई-बहन हैं। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।’

क्या दिया था बयान

बता दें, एक वीडियो में पित्रोदा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारत एक अत्यंत विविधता भरा देश है, जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले श्वेतों की तरह और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं। पित्रोदा आगे कहते हैं कि इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहनें हैं। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं।

भाजपा हुई हमलावर

सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी ने पलटवार किया है और तेलंगाना के वारंगल को जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि ‘आज मैं बहुत गुस्से में हूं। मुझे गाली दी, मैंने सहन कर लिया, लेकिन आज शहजादे के सलाहकार ने जो कहा उससे मुझे गुस्सा आया। ये मेरे देश के लोगों की चमड़ी के रंग का अपमान कर रहे हैं।’पीएम मोदी ने कहा, ‘शहजादे के गाइड अंकल ने कहा है कि जिनका चेहरा काला है वो अफ्रीका का होता है। रंग के आधार पर इतना बड़ी गाली दे दिया। चमड़ी के रंग देखकर ही मान लिया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीकन हैं। इनकी सोच आज पता चली। अरे चमड़ी का रंग कुछ भी हो, हम श्री कृष्ण की पूजा करने वाले लोग हैं।’

Leave a comment