Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत पर हमले के लिए पाकिस्तान ने जिस तुर्की ड्रोन का किया इस्तेमाल, जानिए इसकी खूबियां

भारत पर हमले के लिए पाकिस्तान ने जिस तुर्की ड्रोन का किया इस्तेमाल, जानिए इसकी खूबियां

Operation Sindoor: 9 मई को भारतीय सशस्त्र बलों और विदेश मंत्रालय ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें बताया गया कि 8मई की रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर भारी गोलीबारी की और करीब 36 जगहों पर घुसपैठ की कोशिश की। इसके लिए 300 से 400 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। हालांकि भारतीय सेना ने इन घुसपैठ की कोशिशों को सफलतापूर्वक रोक दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पाकिस्तान ने तुर्की में बने ड्रोन 'असिसगार्ड सोंगार' का इस्तेमाल किया। यह ड्रोन निगरानी और सटीक हमलों के लिए जाना जाता है। गिराए गए ड्रोन के मलबे की शुरुआती फोरेंसिक जांच में यह पुष्टि हुई कि वे सोंगार मॉडल के थे। यह वही ड्रोन हैं जिनका उपयोग तुर्की सेना अपने सैन्य अभियानों में करती है।

भारत के सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने 7और 8मई की रात भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले के इरादे से वेस्टर्न बॉर्डर के कई इलाकों में हवाई घुसपैठ की। इसके लिए पाकिस्तान की सेना ने भारी कैलिबर हथियारों से LOC पर गोलीबारी की और सैकड़ों ड्रोन तैनात किए। सेना ने गतिज और गैर-गतिज तरीकों से कई ड्रोन को मार गिराया।

हमलों में भारतीय सैनिक घायल, एक रागी की मौत

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि लेह से लेकर सरक्रीक तक ड्रोन भेजे गए। भटिंडा मिलिट्री स्टेशन और LOC के कई सेक्टर जैसे तंगधार, अखनूर और उधमपुर में भारी गोलाबारी हुई, जिसमें भारतीय सैनिक घायल हुए हैं।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने जानकारी दी कि पूंछ के एक गुरुद्वारे पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में वहां के एक रागी की मौत हुई है। पाकिस्तान का यह आरोप कि भारत खुद अपने ठिकानों पर हमला कर रहा है – पूरी तरह बेबुनियाद और हास्यास्पद है।

भारत की एकजुटता से बौखलाया पाकिस्तान

पाकिस्तान की ये नाकाम कोशिशें साफ दिखाती हैं कि वह भारत की आंतरिक एकता से घबराया हुआ है। ड्रोन और गोलीबारी के जरिए अशांति फैलाने की कोशिशों का भारत ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया है। सुरक्षा एजेंसियां अब भी सतर्क हैं और ड्रोन हमलों से जुड़े हर सुराग की जांच कर रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast