Search KhabarFast

Press ESC to close

भगोड़े चोकसी की गिरफ्तारी पर नया मोड़, वकील दावा- भारत नहीं आएगा, बेल मिलनी तय

भगोड़े चोकसी की गिरफ्तारी पर नया मोड़, वकील दावा- भारत नहीं आएगा, बेल मिलनी तय

Mehul Choksi Arrested: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी मेहुल चौकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारत की CBI और ED द्वारा दिए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर हुई। भारतीय एजेंसियां अब उसे जल्द भारत लाने की प्रक्रिया में जुटी हैं।

मेहुल चौकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि यह गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि अगर चौकसी को भारत भेजा गया तो यह उनके मानवाधिकारों का हनन होगा। उन्होंने बताया कि आम तौर पर गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलती है, फिर प्रत्यर्पण को अदालत में चुनौती दी जाती है।

सरकार के लिए आसान नहीं होगा रास्ता

वकील अग्रवाल ने संजीव भंडारी केस का उदाहरण देते हुए कहा कि उस मामले में हार के बाद भारत सरकार के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया कठिन हो सकती है। उनका कहना है कि चौकसी को अब तक भगोड़ा घोषित नहीं किया गया, क्योंकि वह हमेशा जांच में सहयोग करते रहे हैं।

बीमारी बनी मजबूरी, वीडियो कॉल से हो रही जांच

चौकसी के वकील ने बताया कि वह कैंसर का इलाज करवा रहे हैं, जिससे यात्रा संभव नहीं है। इसलिए वह अब तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जांच में शामिल होते रहे हैं। वकील ने यह भी कहा कि मेहुल जांच में भाग नहीं रहे, बल्कि अपनी सेहत के चलते भारत नहीं आ पा रहे।

'हिरासत की जरूरत नहीं', अपील की तैयारी

अग्रवाल ने कहा कि वह गिरफ्तारी के खिलाफ अपील दाखिल करेंगे। अपील में यह मांग की जाएगी कि चौकसी को हिरासत में न रखा जाए, क्योंकि उनके भागने की कोई आशंका नहीं है।

अब सबकी नजर बेल्जियम की अदालत पर

अब इस पूरे मामले में नजर बेल्जियम की अदालतों और वहां की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी है। भारत के लिए यह सिर्फ धोखाधड़ी का मामला नहीं, बल्कि देश की साख और न्याय व्यवस्था से जुड़ा अहम मुद्दा बन चुका है। एजेंसियां उम्मीद कर रही हैं कि मेहुल चौकसी को जल्द ही भारत लाया जा सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

2020 दिल्ली दंगा केस...उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत पर फिलहाल रोक

Umar Khalid-Sharjeel Imam Interim Bail: 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश मामले में जेल में बंद उमर खालिद और शरजील इमाम को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को अंतरिम जमानत देने से फिलहाल इंकार किया है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि बिना पुलिस का पक्ष सुने अंतरिम जमानत पर फैसला नहीं लिया जा सकता। जिसके लिए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Rahul Gandhi News: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

Relief For Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें CBI और ED को राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए गए थे।

सेना की चेकपोस्ट को दहलाने की थी साजिश! मेरठ से गिरफ्तार आतंकी का सनसनीखेज खुलासा

Terror Cosnpiracy Exposed:उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार आतंकी उजैद कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। उजैद के मोबाइल फोन से सुरक्षा एजेंसियों के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पूछताछ और मोबाइल चैट्स के सक्रीनशॉट्स भी सामने आए हैं। जिसमें भारतीय सेना की चेकपोस्ट पर हमले की साजिश रची जा रही थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast