
Farmers Protest: उत्तर प्रदेश के किसान आज यानी 08 फरवरी 2024 को दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं। ये किसान नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर इकट्ठा होंगे और दिल्ली की ओर बढ़ेंगे। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं यातायात को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली से नोएडा आने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लंबा जाम लगा हुआ है। वहीं, लोगों को कम परेशानी का सामना करना पड़े इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सड़कों पर क्रेन, बुलडोजर, वज्र वाहन, ड्रोन कैमरे देखे जा सकते हैं। वहीं, पुलिस लगातार किसानों से बातचीत कर रही है, ताकि वे अपना विरोध प्रदर्शन बंद कर दें।
वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, सभी सीमाओं को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। वहीं किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि वह लगातार किसानों से बात कर रहे हैं। वहीं, नोएडा आने वाली सभी ट्रेनों की भी जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाइजरी
किसानों के दिल्ली मार्च के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर कालिंदी कुंज पर भीषण जाम लग रहा है। कालिंदी कुंज से लेकर सरिता विहार तक लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है।
किसान क्यों कर रहे हैं विरोध?
बता दें, किसान संगठन दिसंबर 2023 से नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत की गई अपनी जमीन के बदले बढ़े हुए मुआवजे और प्लॉट की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान समूहों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर दबाव बना रखा है। इसे बढ़ाने के लिए 7 फरवरी को 'किसान महापंचायत' बुलाई गई है और 8 तारीख को राजधानी दिल्ली में संसद तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया गया है।
Leave a comment