Search KhabarFast

Press ESC to close

Weather vs World Cup Trophy…महिला विश्व कप फाइनल में बारिश बनी बाधा, 4.32 बजे होगा टॉस!

Weather vs World Cup Trophy…महिला विश्व कप फाइनल में बारिश बनी बाधा, 4.32 बजे होगा टॉस!

ICC Women’s World Cup 2025: महिला वनडे विश्व कप 2025का रोमांचक फाइनल आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब की दावेदार हैं और मुकाबला कांटे की टक्कर का वादा कर रहा है। हालांकि, मौसम ने थोड़ी बाधा डाली, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बरकरार है। मैच की शुरूआत अब ठीक 3:30 बजे होनी थी, जबकि टॉस तीन बजे होना था। लेकिन अब मिली ताजा अपडेट के अनुसार 4.32 बजे होगा टॉस, 5 बजे फेंकी जाएगी पहली गेंद।

 बारिश ने बदला शेड्यूल, अंपायर्स का अहम फैसला

मूल योजना के अनुसार टॉस दोपहर 2:30बजे और मैच तीन बजे शुरू होना था, लेकिन नवी मुंबई में तेज बारिश ने खेल की शुरुआत पर ग्रहण लगा दिया। अंपायर्स ने मैदान का मुआयना किया और स्थिति को देखते हुए टॉस को 3बजे तक टाल दिया। बाद में बारिश रुकने पर उन्होंने पुष्टि की कि मुकाबला 3:30बजे से शुरू हो सकेगा। मैदानकर्मी लगातार पानी हटाने में जुटे रहे, जिससे खेल संभव हो सका।

स्टेडियम में जमा दोनों टीमें, माहौल गर्म

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमें सुबह से ही डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। दोनों पक्षों के खिलाड़ी वार्म-अप और रणनीति पर चर्चा में व्यस्त हैं। बारिश का साया अभी भी बना हुआ है, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी ने उम्मीद जगाई है कि पूरा मैच खेला जा सकेगा। दर्शकों की भीड़ धीरे-धीरे स्टेडियम की ओर बढ़ रही है, जो इस ऐतिहासिक मुकाबले को यादगार बनाने को बेताब है।

सुनिधि चौहान की आवाज से सजेगा मंच

मैच से पहले माहौल को और रोमांचक बनाने के लिए बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान स्टेडियम पहुंच गई हैं। वह खिताबी मुकाबले की शुरुआत से ठीक पहले अपने हिट गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। उनकी प्रस्तुति निश्चित रूप से स्टेडियम में ऊर्जा का संचार करेगी और खिलाड़ियों को अतिरिक्त जोश देगी। यह आयोजन क्रिकेट और संगीत के अनोखे मेल का गवाह बनेगा।

कुल मिलाकर, बारिश की चुनौती के बावजूद फाइनल का रोमांच कम नहीं हुआ है। भारत अपनी घरेलू सरजमीं पर पहला महिला वनडे विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगा, तो दक्षिण अफ्रीका पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी। अब सभी की निगाहें पहली गेंद पर टिकी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket News: संजू सैमसन की अनदेखी पर भड़के पार्थिव पटेल, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर दिया बड़ा बयान

Cricket News: आयरलैंड दौरे पर मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को खिलाने को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें पहले मैच में नहीं खिलाया गया था। जिसके बाद उनके नाम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई कि उन्हें टीम में खिलाना चाहिए। जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में मौका मिला। लेकिन उन्होंने तीन में कुछ खास नहीं किया। जिसके बाद टीम सेलेक्शन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होने लगी।

IND vs ENG: T20 सीरीज हारने के बाद छलका कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द, नंबर-1 रैंकिंग पर भी मंडराया खतरा

IND vs ENG: पांच मैचौं की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले को जीत कर इंग्लिश टीम ने सीरीज अपने नाम की। बता दें कि बारिश के कारण पहला मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड ने ज़बरदस्त वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

NGT का बड़ा आदेश, जयपुर, मुंबई और रायपुर के तीन स्टेडियमों में खेल आयोजनों पर रोक

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने पर्यावरण नियमों के पालन को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। एनजीटी ने देश के तीन प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में फिलहाल सभी खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast