
www.khabarfast.com
सीएम जयराम ठाकुर ने किया ध्वजारोहण
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
सितंबर में पीएम मोदी आएंगे हिमाचल
कुल्लू: हिमाचल के ढालपुर में सीएम जयराम ठाकुर ने ध्वजारोहण किया. धवजारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी की. इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने आठ लोगों को सिविल सेवाएं, प्रेरणास्त्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए. समारोह में कोरोना वॉरियर्स भी मौजूद रहे.
कुल्लू में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया. जयराम ठाकुर ने कहा मनाली के प्रीणी गांव और कुल्लू जिला से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गहरा नाता रहा है. सीएम ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि लाहुल देश दुनिया से साल भर जुड़ा रहे. आज वह सपना पूर्ण होने वाला है. प्रधानमंत्री मोदी अटल के सपने को साकार करेंगे.
सीएम जयराम ठाकुर ने जानकारी दी कि पीएम मोदी मनाली पहुंचकर रोहतांग टनल का उद्घाटन करेंगे. अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश से खासा लगाव था. इसका कारण मनाली में उनका दूसरा आशियाना भी था. अटल ने प्रीणी गांव में घर बनाया था. प्रीणी गांव के लोग उन्हें अपना मुखिया मानते थे. यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की लाहुल-स्पीति के कुछ लोगों से अच्छी मित्रता भी थी. जिन्होंने अटल से रोहतांग सुरंग की मांग की थी.
इस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री ने कार्रवाई शुरू की थी. अटल जी के प्रयास से रोहतांग सुरंग के छोर तक सड़क पहुंचा दी गई. वही, सीएम जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन करेंगे. टनल सामरिक महत्व के अलावा एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में जानी जाएगी. टनल के उत्तर और दक्षिण पोर्टल पर पर्यटक स्थल विकसित किए जाएंगे. टनल के बीच बस चलेगी. वहीं बिजली महादेव में रोपवे बनाया जाएगा.
इसके अलावा सीएम ने ने बेहतरीन प्रशासनिक कार्यों के लिए अधिकारियों को सम्मानित किया. बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए मगन राम डोगरा को सम्मानित किया गया. इसके अलावा गायक नरेंद्र ठाकुर को हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा गया हालांकि, आर्थिक तंगी से जूझ रही सरकार की ओर से कार्यक्रम में कर्मचारियों या अन्य वर्गों के लिए कोई बड़ी घोषणाएं नहीं हुईं.
Leave a comment