Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में शर्ट फैक्ट्री बनी आग का गोला, लाखों का सामान जलकर राख

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में शर्ट फैक्ट्री बनी आग का गोला, लाखों का सामान जलकर राख

Haryana News: हरियाणा के अंबाला शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में सुबह एक शर्ट फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फैक्ट्री में रखा सामान और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए अंबाला शहर और अंबाला कैंट से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल की 8 गाड़ियों ने करीब दो घंटे तक लगातार प्रयास करते हुए आग पर काबू पाया।

वहीं फैक्ट्री मालिक का कहना है कि आग किस वजह से लगी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पटाखे या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है, लेकिन आग ने उनकी पूरी फैक्ट्री को तबाह कर दिया है। इस घटना में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दमकल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर अंबाला शहर और अंबाला कैंट से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई थीं।

स्थानीय लोगों की मदद

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी आग बुझाने में मदद की। मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि रोहित शर्मा विशु ने भी राहत कार्यों में सहयोग किया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: 'महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी में सुधार', CM योगी ने बताया कैसे बदल रही तस्वीर

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी में सुधार पर ज़ोर देते हुए कहा कि महिला श्रम बल भागीदारी दर 2017 में लगभग 13 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है। X पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने कहा कि रात में बाज़ारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की रोशनी व्यापारियों के आत्मविश्वास और रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के बीच सुरक्षा की बढ़ती भावना को दिखाती है।

UP News: बुलंदशहर में बड़ा हादसा, दो मंजिला मकान गिरने से 2 लोगों की मौत; महिला गंभीर

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के छतारी इलाके में शुक्रवार को एक दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। फिलहाल मकान गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast