Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs ENG: मोहम्मद शमी को मिलेगी आखिरी T20 में जगह? कोच ने कर दिया बड़ा ऐलान

IND vs ENG: मोहम्मद शमी को मिलेगी आखिरी T20 में जगह? कोच ने कर दिया बड़ा ऐलान

Mohammad Shami Latest News: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20सीरीज पर कब्जा कर लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने चौथे मैच जीतकर ही सीरीज की तकदीर तय कर ली। फिर भी पांचवां और आखिरी मैच खेला ही जाना है और रविवार 2फरवरी को ये मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा। अब सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया आखिरी मैच के लिए कुछ बदलाव करेगी? उससे भी बड़ा सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया इस आखिरी मैच में स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिर से मौका देगी? टीम के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने इसका जवाब भी दे दिया है।

शमी के खेलने पर क्या बोले कोच?

चोट के कारण पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे मोहम्मद शमी ने इसी टी20 सीरीज से वापसी की। हालांकि अभी तक खेले गए 4 मुकाबलों में से उन्हें सिर्फ एक में ही मौका मिला है। पहले और दूसरे मैच में उनकी फिटनेस को लेकर सतर्कता बरतते हुए नहीं खिलाया गया था लेकिन तीसरे मैच में वो मैदान पर उतरे। इसके बाद चौथे टी20 से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था, जिसने सबको हैरान कर दिया. इसके बाद ही हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या उन्हें आखिरी मैच में खिलाया जाएगा।

रविवार को होने वाले मुकाबले से एक दिन पहले शनिवार को टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मॉर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस सवाल का जवाब दिया, जो हर क्रिकेट फैन के मन में था। मॉर्कल से जब शमी के आखिरी टी20 मैच में खेलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “उन्हें शायद अगले मैच में मौका मिलेगा। हम देखेंगे कि क्या होता है। मगर हां, उन्हें टीम में वापस देखकर अच्छा लगा है, जहां वो युवा गेंदबाजों के साथ अपने अनुभव और अपने ज्ञान को बांट रहे हैं। ये भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी खबर है।”

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में एक और रोमांचक दिन देखने को मिला, जिसमें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली और दमदार जीत थी।

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को चुना है।

ICC रैंकिंग में जो रूट फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज, मैट हेनरी ने बुमराह की बराबरी की

ओवल में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के दूसरे मैच के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast