
Ind vs Eng: कटक के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला लंबे समय के बाद गरजा। उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। साथ ही उन्होंने शतक लगाकर कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। द्रविड़ के नाम 48 शतक थे। वहीं रोहित शर्मा के नाम 49 शतक है। वहीं मौजूदा खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा ने तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे विराट कोहली 81 शतक के साथ पहले और जो रूट 52 शतक के साथ दूसरे नंबर हैं।
रोहित ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के लगाए। इसके बाद उनके नाम वनडे में 338 छक्के हो गए हैं। उन्होंने सिक्सर किंग कहें जाने वाले क्रिश गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही वनडे से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने ये कारनाम 259 पारियों में किया हैं। वहीं, नंबर-1 के पायदान पर शाहिद अफरीदी मौजूद हैं। उनके नाम 369 पारियों में 351 छक्के दर्ज है।
रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे
इसके साथ ही रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेलते हुए 10987 रन बना लिए। इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने वनडे में 10889 रन बनाए थे। जिसे रोहित शर्मा ने तोड़ दिया।
Leave a comment