Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs ENG, 1st ODI 2026: इंग्लैंड के सामने सीना तान कर खड़े रहे ‘बापू’, टीम इंडिया को दिला दी ऐतिहासिक जीत

IND vs ENG, 1st ODI 2026: इंग्लैंड के सामने सीना तान कर खड़े रहे ‘बापू’, टीम इंडिया को दिला दी ऐतिहासिक जीत

IND vs ENG, 1st ODI 2026: इंग्लैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगज टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में किया। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लिश टीम को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 259 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे भारतीय टीम ने 45 ओवर में ही हासिल कर लिया।

भारत की जीत में कप्तान शुभमन गिल ने 80 रनों की शानदार पारी खेलकर मजबूत शुरुआत दिलाई, हालांकि चोट के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद मैच का रुख इंग्लैंड की ओर जाता दिख रहा था, लेकिन अक्षर पटेल (57* रन) और वॉशिंगटन सुंदर (52* रन) ने नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई। वॉशिंगटन सुंदर ने विजयी छक्का लगाकर मुकाबले का शानदार अंत किया। अक्षर पटेल ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 4 विकेट झटके और अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए। वहीं इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने नाबाद 76 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

2015 के बाद मिली पहली हार 

2015 के बाद से एजबेस्टन में खेले गए आठ वनडे मैचों में इंग्लैंड की यह पहली हार है।  इससे पहले 2014 में भी इसी मैदान पर भारत ने उन्हें हराया था। वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की यह लगातार छठी जीत है, जो इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत का सिलसिला है। 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत ने अच्छी शुरुआत की, भले ही स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा 11 रन पर जल्दी आउट हो गए। गिल ने संयम के साथ 80 रन बनाकर पारी को संभाला और फिर चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि मेहमान टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत स्थिति में बनी रहे।

नहीं चले कोलही और विराट 

रोहित के आउट होने के कुछ ही देर बाद विराट कोहली भी आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें 5 रन पर पवेलियन भेजा। श्रेयस अय्यर ने बीच के ओवरों में अहम साथ दिया, जबकि भारतीय बल्लेबाजों ने स्ट्राइक रोटेट करके जरूरी रन रेट को नियंत्रण में रखा। इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग और सैम करन के जरिए समय-समय पर विकेट लिए, लेकिन वे लगातार दबाव बनाने में नाकाम रहे क्योंकि भारतीय मिडिल ऑर्डर ने शांत रहकर उनका सामना किया। अय्यर की पारी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 35 रन पर रन-आउट के साथ खत्म हुई, जिसके बाद केएल राहुल क्रीज पर आए। राहुल भी जल्द ही आउट हो गए। जोश टोंग ने उन्हें सिर्फ 1 रन पर बोल्ड कर दिया, जिसके बाद पटेल क्रीज पर आए।

अक्षर पटेल ने खेली मैच जिताऊ पारी 

इसके बाद पटेल ने एक और मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने चार विकेट लेने के बाद 52 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए। वहीं सुंदर ने भी 63 गेंदों पर शानदार 52 रन बनाए और अक्षर के साथ 102 रनों की अटूट साझेदारी करके भारत को 4 ओवर से ज़्यादा समय रहते जीत दिलाई। मैच की शुरुआत में, अक्षर पटेल की बेहतरीन गेंदबाजी और प्रसिद्ध कृष्णा व गुरनूर बरार की सधी हुई तेज गेंदबाजी और उछाल ने भारत को इंग्लैंड को 258 रन पर रोकने में मदद की।

गेंदबाजी ने भी किया शानदार प्रदर्शन 

पटेल भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट लिए और अपनी सटीक लेफ्ट-आर्म स्पिन से इंग्लैंड के संघर्ष को तोड़ा। प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने भी दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लेकर अपना 150वां वनडे विकेट पूरा किया, जबकि भारत ने पूरी पारी के दौरान इंग्लैंड को दबाव में रखा।

आपको बता दें कि भारत के खिलाफ पहले वनडे में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट हो गई। मेज़बान टीम ने मजबूत शुरुआत की लेकिन बीच के ओवरों में लय खो दी। सिर्फ 19 रन के अंदर पांच विकेट गिर गए, जिसके बाद रूट और डॉसन ने मिलकर पारी को संभाला।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast