Gold-Silver Price Today 15 July 2026: पश्चिमी एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। जिसका असर कच्चे तेल के साथ-साथ सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखा जा रहा है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीचे सोना खरीदने वालों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सोने के दामों हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
15 जुलाई 2026 की सुबह-सुबह सोने की खरीदरी करने वाले को बड़ी राहत मिली है। 24 कैरेट सोना 540 रुपये सस्ता हुआ है। जिसके बाद 1,42,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाला सोना करीब 500 रुपये सस्ता हुआ है। जिसके बाद उसकी कीमत 1,30,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। वहीं चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।
जानें बड़े शहरों में सोने-चांदी की भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 142950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 131050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं एक किलो चांदी 2,35,000 रुपये पर मिल रहा है।
मुंबई और कोलकाता में चांदी और सोने का भाव
मुंबई और कोलकाता में आज सोने की कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं। ताजा बाजार भाव के अनुसार 22 कैरेट सोना 130900 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में चांदी 2,36,500 रुपये और कोलकाता में 2,35,000 पर पहुंच गई है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,43,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 1 किलो चांदी की कीमत लगभग ₹2,40,000 रुपये मिल रही है
पुणे और बेंगलुरु में आज सोने की कीमतें समान स्तर पर बनी हुई हैं। 24 कैरेट सोने का रेट 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पुणे और बेंगलुरू में चांदी लगभग ₹2,35,000 रुपये के बीच मिल रही है।