Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana News: KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana News: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आने वाले समय में यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की पहचान तथा गौरव का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2041 की संभावित जनसंख्या और भविष्य की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए शहर विकसित करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुद्दा उठाया है।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि केएमपी एक्सप्रेसवे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की एक अमूल्य संपत्ति है। राज्य सरकार ने निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे को नई गति देने के लिए औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2030 तक 10 नई आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की गई थी। इनमें से पांच आईएमटी को मंजूरी मिल चुकी है और उनके विकास की प्रक्रिया जारी है। प्रस्तावित 10 आईएमटी में से तीन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ विकसित की जाएंगी।

उद्योग मंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए उद्योग विभाग का बजट 1327.76 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1950.92 करोड़ रुपये किया गया है, जो राज्य सरकार की औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ विकसित होने वाले पांच नए शहर ‘विकसित भारत’ के आकर्षण केंद्र बनेंगे और दिल्ली पर बढ़ते जनसंख्या व यातायात दबाव को कम करने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

Also read: Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार, NCR क्षेत्र में नहीं होगा कोई बदलाव: सीएम सैनी

उद्योग मंत्री ने कहा कि हरित क्रांति का अग्रदूत रहा कृषि प्रधान हरियाणा के गुरुग्राम को आईटी हब के रूप में स्थापित बैंगलूरु और हैदराबाद को पीछे छोड़कर अपनी वैश्विक पहचान बनाई है। आने वाले समय में जब 10 नई आईएमटी विकसित होंगी, तब हरियाणा निश्चित रुप से देश की औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बनकर उभरेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जनजातीय गौरव दिवस पर आदि गौरव महोत्सव, CM धामी बोले - हर जनजातीय परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस; 8 की मौत, 20 घायल

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों से हड़कंप मच गया। टिहरी गढ़वाल जिले के गूलर बाजार के पास एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर कर्क लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के पावन अवसर पर संपूर्ण बदरीनाथ धाम जय बदरीविशाल के जयघोष से गुंजायमान रहा। मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था तथा सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न हुईं। इस अवसर पर दानीदाताओं एवं श्रद्धालुओं की ओर से भंडारों का आयोजन भी किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast