Search KhabarFast

Press ESC to close

CJI की ओर जूता फेंकने वाले मामले पर इमरान मसूद की तीखा बयाना, बोले- दलित और मुसलमान होना गाली...

CJI की ओर जूता फेंकने  वाले मामले पर  इमरान मसूद की तीखा बयाना, बोले- दलित और मुसलमान होना गाली...

UP News: सोमवार, 6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब सुनवाई के दौरान एक वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बी.आर. गवई पर कथित रूप से जूता फेंकने की कोशिश की। इस घटना पर अब सियासत भी गर्म हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह घटना देश के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज होगी। कुछ लोगों को यह बात बर्दाश्त नहीं हो रही कि एक दलित का बेटा CJI बना है।”

उन्होंने आगे कहा, “आज दलित और मुसलमान होना जैसे किसी को गाली देना बन गया है। यह सोच हमें पाषाण युग की ओर धकेल रही है। देश संविधान से चलेगा, और उसमें सभी के अधिकार बराबर सुरक्षित हैं। 'सनातन' प्रेम का धर्म है, नफरत फैलाने का नहीं।”

“यूपी बना दलितों और मुसलमानों के उत्पीड़न में नंबर वन”

इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैं आंकड़ों और सबूतों के साथ कह रहा हूं — यूपी दलित और मुसलमानों के उत्पीड़न में सबसे आगे है। रायबरेली में लड़कियों की हत्या हो रही है और विरोध करने पर लोगों पर बुलडोज़र चलाया जा रहा है। पोस्टर दिखाने पर हाथ-पैर तोड़े जा रहे हैं। कानून और सुप्रीम कोर्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।”

बिहार चुनाव पर बोले– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी जरूरी

बिहार विधानसभा चुनावों पर भी कांग्रेस सांसद ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर संदेह है। “हमने आयोग पर सवाल उठाए, लेकिन जवाब BJP देती है। ये गठजोड़ साफ दिखता है। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चुनाव कराए जाएं।”

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast