भारत-पाकिस्तान मैच की भविष्यवाणी हुई फेल, अब यूजर्स के निशाने पर IIT वाले बाबा

भारत-पाकिस्तान मैच की भविष्यवाणी हुई फेल, अब यूजर्स के निशाने पर IIT वाले बाबा

IIT Baba Prediction: भारत और पाकिस्तान के बीच कल 23 फरवरी रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला खेला गया। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। भारत की इस शानदार जीत के बाद अब महाकुंभ में मशहूर हुए IIT वाले बाबा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, मैच से पहले उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि टीम इंडिया पाकिस्तान से हार जाएगी। वहीं, अब टीम इंडिया ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया है। जिसके बाद से IIT वाले बाबा यूजर्स के निशाने पर हैं। 

बता दें, महाकुंभ में आए आईआईटी वाले बाबा का नाम अभय सिंह हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे एयरो स्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। लेकिन लैब ज्वाइन करने के बजाय उन्होंने संन्यासी बनने का फैसला किया है।

यूजर्स के निशाने पर IIT वाले बाबा

चैंपियंस ट्रॉफी का भारत और पाकिस्तान महामुकाबला में भारत की जीत हुई। लेकिन इस मैच से पहले IIT वाले बाबा ने एक भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि इस टूर्नामेंट में भारत को हार का सामना करना पड़ेगा। लेकिन ये मैच भारत ने जीत लिया। जिसके बाद से लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स IIT बाबा की क्लास लगा रहे हैं। जिस वजह से IIT वाले बाबा को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि भविष्यवाणियों पर भरोसा न करें। एक यूजर ने लिखा 'अब तेरा क्या होगा कालिया।' एक यूजर ने IIT वाले बाबा की फोटो शेयर करते हुए लिखा 'अब अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है।'  एक अन्य ने लिखा 'ये क्या हो गया बाबा जी।' वहीं, एक यूजर ने IIT वाले बाबा और जय शाह की फोटो शेयर करते हुए लिखा 'दिल छोटा मत कर, इंटरनेशनल स्क्रिप्ट राइटर के सामने किसी की भविष्यवाणी नहीं चलती।'

अब IIT वाले बाबा ने क्या कहा?

वहीं, अब टीम इंडिया की जीत के बाद और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद IIT वाले बाबा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। IIT वाले बाबा ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मुझे मन ही मन पता था कि भारत की जीत होगी। इसलिए जश्न मनाया जाए।

Leave a comment