Search KhabarFast

Press ESC to close

IIIT में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती! अब पूरे साल खुला रहेगा आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

IIIT में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती! अब पूरे साल खुला रहेगा आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Government Medical College Faculty Recruitment : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। संस्थान ने फैकल्टी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती पूरे साल चलेगी। आपको किसी नोटिफिकेशन का महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

क्या है नया रोलिंग विज्ञापन मॉडल?

IIIT ने पुरानी भर्ती प्रणाली को खत्म करके अब रोलिंग विज्ञापन (Rolling Advertisement) मॉडल लागू कर दिया है। इसका मतलब ये है कि अब आप साल में किसी भी समय, बिना किसी तय डेडलाइन की टेंशन के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की ओर से 6 नवंबर को इस संबंध में ऑफिशियल एडवर्टीजमेंट जारी किया गया है। संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल एस. सुतावने ने बताया कि इस मॉडल के तहत वैकेंसी की संख्या पहले से तय नहीं होगी। जरूरत के हिसाब से भर्ती होती रहेगी।

किन विभागों में होगी भर्ती?

फिलहाल पहले चरण में इन तीन प्रमुख विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-I और ग्रेड-II) के पद भरे जाएंगे, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) एप्लाइड साइंसेज

कैसे काम करेगा कट-ऑफ डेट सिस्टम?

नई प्रणाली में संस्थान समय-समय पर एक कट-ऑफ डेट घोषित करेगा। उस तारीख तक आए सभी आवेदनों पर एक साथ विचार किया जाएगा। इसमें मौजूदा खाली पदों के साथ-साथ नई और बैकलॉग वैकेंसी भी शामिल होंगी। अगर आप कट-ऑफ डेट के बाद आवेदन करते हैं, तो घबराएं नहीं। आपका आवेदन अपने आप अगले रिक्रूटमेंट साइकिल में शामिल हो जाएगा।

Also read: Boyfriend से ब्रेकअप के लिए रची खतरनाक साजिश, युवती ने दोस्तों से कराया अपहरण, पुलिस ने 5 को दबोचा

क्या है योग्यता?

संस्थान ने पीएचडी (PhD) डिग्री धारकों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और एकेडेमिक अचीवमेंट्स का मूल्यांकन संबंधित चरण की कट-ऑफ तारीख के आधार पर होगा। जिन उम्मीदवारों का रिसर्च वर्क मजबूत है और जो पढ़ाने के साथ-साथ संस्थान के विकास में योगदान दे सकते हैं, उन्हें वरीयता दी जाएगी। इस नए सिस्टम से संस्थान को जरूरत पड़ने पर तुरंत योग्य फैकल्टी मिल सकेगी और उम्मीदवारों को भी बार-बार मौका मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

4 दिन का कठोर तप... श्रद्धा और प्रकृति की आराधना... क्या है छठ महापर्व की कहानी, जानिए इसका धार्मिक महत्व

Chhath Puja Story:भारत में कई त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन छठ महापर्व की परंपरा सबसे अनूठी मानी जाती है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व आस्था, अनुशासन, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। इसमें व्रती न केवल भगवान सूर्य की उपासना करते हैं, बल्कि छठी मैया की भी आराधना करते हैं। इस पर्व की सबसे खास बात यह है

छठ और शादी के सीजन में हवाई किराये ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, दिल्ली-पटना टिकट 18 हजार के पार

Flight Fare From Delhi To India: छठ पूजा और शादी के सीजन से पहले हवाई सफर महंगा हो गया है। पिछले 15 दिनों में घरेलू उड़ानों के किराये में करीब 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। त्योहारों के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को अब हवाई टिकट के लिए पहले से कहीं ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। दिल्ली के कारोबारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast