Search KhabarFast

Press ESC to close

छठ और शादी के सीजन में हवाई किराये ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, दिल्ली-पटना टिकट 18 हजार के पार

छठ और शादी के सीजन में हवाई किराये ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, दिल्ली-पटना टिकट 18 हजार के पार

Flight Fare From Delhi To India: छठ पूजा और शादी के सीजन से पहले हवाई सफर महंगा हो गया है। पिछले 15 दिनों में घरेलू उड़ानों के किराये में करीब 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। त्योहारों के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को अब हवाई टिकट के लिए पहले से कहीं ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। दिल्ली के कारोबारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने किराये में इस बेतहाशा बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

CTI ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर हवाई किराये को नियंत्रित करने और प्रत्येक रूट पर अधिकतम किराया निर्धारित करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि त्योहारों और शादी के सीजन में एयरलाइंस यात्रियों की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर टिकटों की कीमतों में भारी इजाफा कर रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्गीय परिवारों और उन लोगों पर पड़ रहा है, जिन्हें त्योहार मनाने के लिए दूसरे शहरों में जाना है।

दिल्ली से पटना का टिकट 18 हजार

CTI की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में दिल्ली से कई प्रमुख शहरों के लिए हवाई किराया लगभग दोगुना हो गया है। दिल्ली से पटना का हवाई टिकट करीब 18 हजार रुपये और दरभंगा का किराया 20 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे रूट पर भी यात्रियों को महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं।

संगठन की ओर से सामने आए किराये के आंकड़ों के मुताबिक:

दिल्ली-पटना: 18,000 रुपये
दिल्ली-दरभंगा: 20,000 रुपये
दिल्ली-मुंबई: 15,000 रुपये
दिल्ली-बेंगलुरु: 16,000 से 18,000 रुपये
दिल्ली-अहमदाबाद: 11,000 रुपये
दिल्ली-हैदराबाद: 11,000 से 15,000 रुपये

Also read: दिसंबर में बढ़ सकती हैं EMI?, RBI कर सकता है ब्याज दरों में इजाफा, जानिए कितनी होगी बढ़ोतरी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

4 दिन का कठोर तप... श्रद्धा और प्रकृति की आराधना... क्या है छठ महापर्व की कहानी, जानिए इसका धार्मिक महत्व

Chhath Puja Story:भारत में कई त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन छठ महापर्व की परंपरा सबसे अनूठी मानी जाती है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व आस्था, अनुशासन, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। इसमें व्रती न केवल भगवान सूर्य की उपासना करते हैं, बल्कि छठी मैया की भी आराधना करते हैं। इस पर्व की सबसे खास बात यह है

IIIT में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती! अब पूरे साल खुला रहेगा आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Government Medical College Faculty Recruitment : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। संस्थान ने फैकल्टी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast