Kerala Crime News: प्यार में ब्रेकअप का ऐसा खौफनाक तरीका आपने शायद ही सुना होगा। केरल के तिरूर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 19 साल की एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए उसी के अपहरण और हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड गर्लफ्रेंड समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, मास्टरमाइंड का नाम सफाना (19) है, जो पलक्कड़ जिले के पट्टाम्बी की रहने वाली है। वो अपने बॉयफ्रेंड से छुटकारा पाना चाहती थी। इसके लिए उसने अपनी सहेलियों नादिया (20) और रबीबा (25) के साथ इरशाद (28) और अजहरुद्दीन (25) को अपने साथ मिला लिया। पीड़ित युवक भी पट्टाम्बी का ही रहने वाला है। वो अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए देर रात तिरूर गया था। उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके लिए जाल बिछाया जा चुका है। आरोपियों में से एक ने उसे झांसा दिया कि वो उसे उसकी दोस्त के पास ले जा रहा है। युवक उसकी बातों में आ गया और बाइक पर बैठ गया। आरोपी उसे वहां ले गया, जहां बाकी गैंग पहले से इंतजार कर रहा था।
Also read: Delhi News:आस्था कुंज पार्क गैंग रेप केस में आरोपियों के खिलाफ 450 पेज की चार्जशीट दाखिल; 55 गवाहों का नाम शामिल
कार में पीटा, मोबाइल लूटा, फिर नदी किनारे फेंका
जैसे ही युवक पहुंचा, उसे जबरन कार में बैठा लिया गया। गैंग ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद आधी रात को घायल युवक को थाझेपालम नदी के किनारे सड़क पर फेंककर आरोपी भाग गए। किसी तरह पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तिरूर के इंस्पेक्टर जलील करुथेदथ के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की और बुधवार तड़के थाझेपालम के पास से पांचों आरोपियों को दबोच लिया।पुलिस के मुताबिक, हमले के लिए बुलाए गए दो आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। सभी पांचों को तिरूर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस अब इस कॉन्ट्रैक्ट हमले के पीछे की पूरी साजिश और हर आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।