Delhi News: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्रहलादपुर बांगर गांव के एक घर में महिला का शव मिला। महिला का शव घर के बाथरूम में था। सबिला खातून का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वहीं, घटना के बाद से ही मृतक महिला का पति और उनका छोटा बच्चा घर पर नहीं है।
वहीं, मृतका की पहचान सबिला खातून के रूप में हुई है। उसके पति के नाम मोहम्मद लालबाबू बताया जा रहा है। सबिला खातून के भाई और मामले के शिकायतकर्ता मोहम्मद गुलाब ने पुलिस को बताया कि सबिला की शादी लगभग दो साल पहले मोहम्मद लालबाबू से हुई थी और वह दोनों प्रहलादपुर बांगर में रहते थे।
घर से पिता और बच्चे गायब
बताया जा रहा है कि जब मोहम्मद गुलाब अपनी बहन के घर गए, तो उन्होंने सबिला को घर के बाथरूम में मृत पाया। उस वक्त उनका जीजा यानी मोहम्मद लालबाबू और बच्चा दोनों घर में नहीं थे। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं, शव को बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने थाना शाहबाद डेयरी में एफआईआर दर्ज की है। दूसरी तरफ पुलिस की टीमें फरार पति की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है। सबिला खातून की संदिग्ध मौत के मामले की कई एंगल से जांच की जा रही है। दोषी चाहे जो भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगी। कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
Also read: कर्नाटक में मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा, वाल्मीकि निगम घोटाले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना