Search KhabarFast

Press ESC to close

कम रिस्क के साथ मोटा रिटर्न, क्या है पोस्ट ऑफिस की ये योजना, 600000 रुपए तक मिलेंगे ब्याज

कम रिस्क के साथ मोटा रिटर्न, क्या है पोस्ट ऑफिस की ये योजना, 600000 रुपए तक मिलेंगे ब्याज

Post Office Scheme: जीरो रिस्क और मोटा रिटर्न वाला इनवेस्टमेंट की तलाश आप भी कर रहे हैं क्या, तो फिर पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स आपके लायक है। इनमें किए गए छोटे-बड़े निवेश की गारंटी खुद सरकार लेती है, यानी आप बेफ्रिक होकर निवेश कर सकते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं इस योजना में निवेश करने पर ब्याज के जरिए ही बंपर कमाई की जा सकती है। ऐसा ही बचत योजना है पोस्ट ऑफिस टाइम डिप़ॉजिट स्कीम। जिसमें एक बार पैसा निवेश करने पर 6 लाख रुपए तक ब्याज से ही कमा सकते हैं।

निवेश करने पर मिलेगा मोटा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस स्मॉल स्कीम्स न सिर्फ डाकघर की अन्य बचत योजनाओं की तरह सुरक्षित निवेश है बल्कि 7.5 फीसदी का सालाना ब्याज भी मिलता है। निवेश टैन्योर के हिसाब से देखे, तो एक साल के टाइम डिपॉजिट पर 6.9 फीसदी ब्याज मिलता है। वहीं, 2 साल के लिए 7 फीसदी, 3 साल के लिए 7.1 और 5 साल तक निवेश पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलता है। मतलब साफ है कि जितना ज्यादा समय, उतनी ज्यादा कमाई की गारंटी।  

600000 तक मिल सकता है ब्याज  

पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रही इस सरकारी स्कीम में निवेश के जरिए ब्याज से ही छह लाख रुपए से ज्यादा की कमाई हो सकती है। अगर आसान भाषा में कहे तो अगर आप 13.50 लाख रुपए पांच साल के निवेश करते हैं, तो फिर 7.5 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से 19.57,430 रुपए मिलेंगे। जिसमें सिर्फ ब्याज से होने वाली कमाई 6,07,430 रुपए होगी।                                                                                     

Also read: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, आनंद विहार में बिजली के खंभे से करंट लगने से युवक की मौत, परिवार ने जताया हत्या का शक  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली के शाहबाद डेयरी में बाथरूम में मिला युवती का शव, पति और बच्चा लापता

Delhi News: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्रहलादपुर बांगर गांव के एक घर में महिला का शव मिला। महिला का शव घर के बाथरूम में था। सबिला खातून का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वहीं, घटना के बाद से ही मृतक महिला का पति और उनका छोटा बच्चा घर पर नहीं है।

अगर तलाक के बाद पत्नी को नहीं दी एलिमनी तो सैलरी से कटेगा पैसा, इस राज्य की सरकार ने दिया आदेश

Odisha News: ओडिशा की भाजपा सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है। जिसका असर कर्मचारियों पर होगा। आदेश में कहा गया है कि तलाक के बाद अगर कोई कर्मचारी तलाकशुदा पत्नी को एलिमनी नहीं देता है, तो इसकी जगह सैलरी से पैसा काटा जाएगा और तलाकशुदा पत्नी के खाते में भेजा जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast