Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC T20 Ranking: खराब प्रदर्शन के बावजूद ईशान किशन को फायदा, इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज ने कई दिग्गजों को पछाड़ा

ICC T20 Ranking: खराब प्रदर्शन के बावजूद ईशान किशन को फायदा, इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज ने कई दिग्गजों को पछाड़ा

ICC T20 Ranking:भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खत्म होने के बाद आईसीसी ने बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की है। जिसमें कई बल्लेबाजों को नुकसाना हुआ है, तो कई को फायदा पहुंचा है। खराब प्रदर्शन के बावजूद ईशान किशन को रेटिंग में हल्का फायदा हुआ है।

इस बीच भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को नुकसान हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सूर्यकुमार यादव को और नुकसान हो सकता है क्योंकि, वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और जिम्बाब्वे दौरे लिए भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।

ईशान की बादशाहत बरकरार

भारत के हरफनमौला स्टार बल्लेबाज ईशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग अब 897 हो गई है। एक जुलाई को उनकी रेटिंग 876 थी। हालांकि, इससे कुछ ही दिन पहले उनकी रेटिंग 904 तक चली गई थी। इसके अलावा अभिषेक शर्मा की मौजूदा रेटिंग 881 अक है। यानी ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच फासला कम है। दूसरी तरफ इंग्लैंड के जैकब बैथल आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेंटिंग अब 708 की हो चुकी है। उन्हें सात स्थानों की लंबी छलांग लगाई है।  

Also read: India vs Ireland:15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं मिला मौका

भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज जारी

भारत-इंग्लैंड के बीच इस वक्त टी20 सीरीज खेली जा रही है। अभी दो मुकाबले और होने हैं। सीरीज का चौथा मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, आखिरी मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा। यानी अगले सप्ताह जब रैंकिंग फिर से अपडेट होगी तब इन दो मैचों में खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन को भी जोड़ा जाएगा। इसके बाग फिर से इसमें बदलाव किया जाएगा। अब ये देखना होगा कि सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग क्या रहती है? 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: स्पेन से हार के बाद छलके मेसी के आंसू, AFA बोला- 'कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू'

FIFA World Cup 2026: अर्जेटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को सांत्वना दी। रविवार (स्थानीय समय) को न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद मेसी की आंखों में आंसू देखे गए थे। एसोसिएशन ने कहा, "कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू हैं। एक्स्ट्रा टाइम के बाद स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। इसके साथ ही लियोनेल मेसी का खिताब बचाने का अभियान खत्म हो गया और स्पेन (ला रोजा) का शानदार अपराजित अभियान पूरा हुआ, जिसमें उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ एक गोल खाया। हार के बाद अर्जेंटीना के कप्तान भावुक दिखे जब वे अपने साथियों को रनर-अप मेडल लेते हुए देख रहे थे।

Lionel Messi News: मेसी के संन्यास की अटकलों पर हेड कोच का बड़ा बयान, कहा-जब तक चाहें खेलेंगे मेसी

Lionel Messi News: न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी की तारीफ करते हुए कहा कि वे "तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे खुद ऐसा करना चाहें" और उन्हें अब तक का सबसे बेहतरीन फ़ुटबॉल खिलाड़ी बताया। हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी की तारीफ की और कहा कि 39 साल के मेसी तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे चाहें। उन्होंने मेसी को अब तक का सबसे महान फुटबॉलर बताया और उनकी सभी उपलब्धियों पर गर्व जाहिर किया।

फीफा विश्व फाइनल मैच में आखिरी बार मैदान पर दिेखेंगे लियोनल मेसी? सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

FIFA World Cup Final:फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मैच से पहले लियोनेल मेसी ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के लिए एक बहुत ही भावुक पोस्ट शेयर किया है। स्पेन के खिलाफ होने वाले इस बड़े मैच से ठीक पहले, अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने कहा कि उनके लिए जीती हुई ट्रॉफियों से कहीं ज्यादा अपनी टीम के साथियों के साथ बिताया गए समय, साथ का संघर्ष और वे यादगार पल सबसे ज्यादा अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast