Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market Crash: इधर आया ट्रंप का बयान, उधर शेयर मार्केट में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा, बड़े-बड़े शेयर का बुरा हाल

Share Market Crash: इधर आया ट्रंप का बयान, उधर शेयर मार्केट में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा, बड़े-बड़े शेयर का बुरा हाल

Share Market Crash: शेयर बाजार में अचानक हाहाकार मच गया है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी 8 जुलाई को गिरावट के साथ खुलने के साथ ही कुछ बाद धाराशाई हो गया। शेयर मार्केट में ऐसा भूचाल आया कि 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 1900 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 550 अंक से ज्यादा फिसल गया।

सेंसेक्स की तरह निफ्टी इंडेक्स का भी बुरा हाल रहा। ये एनएसई इंडेक्स 24,398 के अपने पिछले बंद के मुकाबले खुलते ही गिरकर 24,259 पर आ गया। वहीं, निफ्टी 550 अंक की गिरावट लेकर 23,845 पर कारोबार कर रहा था।

ट्रंप के बयान से हाहाकार

शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं ईरान के साथ किसी तरह की नई डील नहीं करना चाहता हूं। ईरान के साथ समझौते का दौर अब खत्म हो चुका है और उसके साथ बातचीत समय की बर्बादी है। डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि ईरानी बीमार लोग हैं। मैं उनसे कोई डील नहीं करना चाहता। ईरान के साथ किसी नए समझौते की इच्छा नहीं है मेरी। मेरा मानना है कि यह मुद्धा अब खत्म हो चुका है।  

Also read: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग से पहले पुरानी पेंशन स्कीम बहाल; सरकार का ऐलान

बड़े-बड़े शेयर धड़ाम

शेयर बाजार क्रैश होने के बीच हर कैटेगरी में भूचाल देखने को मिला है। बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल सभी 30 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करते हुए दिखे। इंडिगो का  5.50 फीसदी, एचयूएल का 3.50 फीसदी, बजाज फाइनेंस का 3.48 फीसदी शेयर, एम एंड एम का 3.20 फीसदी, एशियन पेंट्स का 3 फीसदी, बीईएल का 2.90 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहे थे।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Anganwadi Vacancy 2026: इस राज्य के 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आंगनवाड़ी पदों पर निकली 500 से ज्यादा भर्तियां; तुरंत करें अप्लाई

UP Anganwadi Vacancy 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रह रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने गाजियाबाद जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (167) और आंगनवाड़ी सहायिका (341) के कुल 508 पदों पर भर्ती निकाली हैं।

Gold-Silver Price Today 20 July 2026: सप्ताह के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

Gold-Silver Price Today 20 July 2026: देश सें सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। देश सें सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ जाने के कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ने लगी है। जिसकी वजह से महंगाई फिर से बढ़ गई है। इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला रहा है। रॉयटर्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,000.55 डॉलर प्रति औंस पर है।

सोने में हल्की तेजी, चांदी हुई सस्ती; जानिए आज के ताजा भाव और खरीदारी से पहले जरूरी बातें

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज राहत और बदलाव दोनों की खबर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 26 रुपये बढ़कर करीब 1.42 लाख रुपये हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast