Search KhabarFast

Press ESC to close

'मैं सीना चीर कर नहीं दिखा सकता...झारखंड के छात्र आंदोलन पर सीएम सोरेने ने तोड़ी चुप्पी

'मैं सीना चीर कर नहीं दिखा सकता...झारखंड के छात्र आंदोलन पर सीएम सोरेने ने तोड़ी चुप्पी

Jharkhand News:झारखंड की राजधानी रांची में छात्र पिछले 11 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र JPSC द्वारा आयोजित 14वीं  प्रिलिम्स परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में धांधली हुई है। उसकी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

वहीं, JPSC और JSSC में धांधली के खिलाफ छात्र नेता देवेन्द्रनाथ महतो भूख हड़ताल पर बैठे हैं। देवेन्द्र नाथ ने कसम खाई है कि जब तक JPSC और JSSC दोनों एजेंसी में भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा, वह भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। अब इस मामले पर सीएम हेमंत सोरेन का बयान सामने आ गया है।

क्या बोले हेमंत सोरेन

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैंने पहले भी कहा कि सरकार की आंखे और कान हैं। वह इस मुद्दे को लेकर संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कितनी गंभीरता है, वह मैं सीना चीर कर नहीं दिखा सकता। हम जिस काम के पीछे पड़त हैं, उसको पूरा करते हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तरह से जांच टीम दिन-रात काम कर रही है, हम उसके जवाब और नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। बहुत जल्द छात्रों को इसकी जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलेगा।

क्यों हो रहा विवाद  

झारखंड में 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 19 अप्रैल को हुआ था। वहीं, 21 अप्रैल को मॉडल जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गईं। उसके बाद दो जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आए और यहीं से विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर कथित ओएमआर शीट वायरल होने लगीं और दावा किया जाने लगा कि सेलेक्शन पाने वाले कुछ अभ्यर्थी ने पूरे प्रश्न तक हल किए थे। वहीं, विवाद बढ़ता देख 25 से 27 जुलाई के बीच होने वाली मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि एक ओएमआर शीट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें 48 प्रश्नों को हल किया गया था लेकिन, उसका सेलेक्शन हो गया। इसके बाद छात्रों ने धरना-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया।   

Also read: Kal Ka Mausam 4 August 2026: 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

असम CRPF कैंप में फायरिंग, दो जवान शहीद; आरोपी जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह असम के नागांव जिले के कातिमारी सीआरपीएफ शिविर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर गोली चलाई, जिसमें दो जवान शहीद हो गए।

बर्थ रजिस्ट्रेशन में हुई 2 साल की देरी तो लगाना पड़ेगा कोर्ट का चक्कर, संसद से पास हुआ नया बिल

Parliament Session:संसद का मानसून सत्र जारी है। एक तरफ राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ हंगामे के बीच कई बिल भी लोकसभा से पास हो रहे हैं। राज्यसभा में मंगलवार यानी 4 अगस्त को जन्म और मृत्यु का पंजीकरण संशोधन विधेयक 2026 को ध्वनिमत से पास करा लिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast