CRPF Camp Attack: अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह असम के नागांव जिले के कातिमारी सीआरपीएफ शिविर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर गोली चलाई, जिसमें दो जवान शहीद हो गए। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई/जीडी) रामनवल सिंह यादव और सहायक उपनिरीक्षक (एचवी/जीडी) विष्णु प्रसाद बघेल के रूप में हुई है। गोली चलाने वाले जवान की पहचान सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई/जीडी) माने गोविंद श्रीपुल के रूप में हुई है।
एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल
यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन के शिविर परिसर में हुई। गोलीबारी के दौरान एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए ले जाया गया। स्थानीय पुलिस के अनुसार, गोली चलाने वाले जवान की पहचान सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई/जीडी) बल्लानी प्रेमाबारम के रूप में हुई है। नागांव जिले के एएसपी (अपराध) अबोटानी डोले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कातिमारी स्थित सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन में गोलीबारी की घटना हुई है।
दो लोगों की मौके पर ही मौत
अबोटानी डोले ने बताया कि हम तुरंत मौके पर पहुंचे और एएसआई बल्लानी प्रेमाबारम ने गोली चलाई, जिसमें चार लोग हताहत हुए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक की अस्पताल में मौत हो गई और एक घायल व्यक्ति को गुवाहाटी ले जाया गया। मामले की आगे की जानकारी का इंतजार है।
Also read: थाइलैंड से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस, कई यात्री घायल