Mobiles Discoverd From Terrirost: कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल में बंद कुख्यात आतंकी अफताब के पास स्मार्टफोन मिलने से हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान उसके पास से तीन स्मार्टफोन, एक आईफोन, पेन ड्राइव और 31 हजार रुपए कैश बरामद हुए हैं।
बताया जा रहा है कि जेल अधिकारियों ने प्रेसिडेंसी जेल में अचानक तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान अफताब के पास से मोबाइल फोन और कैश बरामद हुआ। ऐसे में हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद आतंकी के पास से इन सामानों का मिलना चौंकाने वाला है।
कौन है आंतकी अफताब अंसारी
वहीं, अफताब के पास से मोबाइल बरामद होने के बाद हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन डिवाइस का इस्तेमाल किस काम के लिए किया जा रहा था या जेल के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क तो नहीं किया जा रहा था। दरअसल अफताब अंसारी 2002 में हुए कोलकाता अमेरिकी सेंटर आतंकी हमले का मुख्य आरोपी है।
प्रशासन कर रहा मामले की जांच
कोलकाता अमेरिकी सेंटर आतंकी हमले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया था। अफताब पहले भी जांच एजेंसियों के रडार पर रहा है। इससे पहले भी उसके पास से कई सिम कार्ड बरामद हो चुका है। ऐसे में ताजा बरामदगी ने सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। अब पुलिस और प्रशासन यह जांच कर रहा है कि मोबाइल फोन जेल के भीतर किस रास्ते पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
Also read: Amit Shah: अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र में किया बड़ा वादा, लोगों में दौड़ पड़ी खुशी की लहर!