Criminal Justice Season 4: पंकज त्रिपाठी के कोर्टरूम ड्रामा में कितना है दम, चलिए जानतें हैं?

Criminal Justice Season 4: पंकज त्रिपाठी के कोर्टरूम ड्रामा में कितना है दम, चलिए जानतें हैं?

Criminal Justice Season 4: पंकज त्रिपाठी का लोकप्रिय शो कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' का चौथा सीजन आज 29 मई 2025 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुका है। क्रिमिनल जस्टिस में फैमिली मैटर है। जिसमे पंकज त्रिपाठी अपने आइकॉनिक किरदार वकील माधव मिश्रा के रूप में दर्शकों को मनोरंजन करने के लिए लौटें हैं। ट्रेलर और टीजर के रिलीज के बाद से ही फैंस में इस सीरीज को लेकर जबरदस्त उत्साह मचा था। और अब रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी समीक्षा और अपडेट्स की बाढ़ आ गई है। 
 
 कहानी में क्या है खास?
इस बार 'क्रिमिनल जस्टिस 4' की कहानी एक प्रभावशाली परिवार की है। जो एक हत्या के आरोप का रहता है। जो केस शुरू में साधारण लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है। यह तीन अलग-अलग 'सच' के बीच की जंग में बदल जाता है। हर पक्ष का अपना अलग-अलग सच है। जो दर्शकों को नैतिकता, भावनाओं और कानून के टकराव में उलझा देता है। पंकज त्रिपाठी अपने किरदार माधव मिश्रा के जरिए इस पेचीदा केस की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करते नजर आते हैं। उनकी चतुराई, भोली सूरत और तिकड़मबाजी एक बार फिर दर्शकों का दिल जितने में कामयाब रहा है।
 
स्टारकास्ट और निर्देशन
सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है। जो पहले तीनों सीजनों का निर्देशक रह चुके हैं। इसका निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया ने मिलकर किया है। पंकज त्रिपाठी के साथ इस सीजन में मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, आशा नेगी, श्वेता बसु प्रसाद, खुशबू अत्रे और बरखा सिंह जैसे दमदार कलाकार अहम किरदारों में हैं। सुरवीन चावला ने अपने किरदार 'अंजू' को एक सशक्त और जटिल भूमिका बताया है, जिससे कहानी का मजबूत आधार मिला है।
  
क्या है इस सीजन में खास?
'क्रिमिनल जस्टिस 4' की खास बात इसकी कहानी की गहराई और पंकज त्रिपाठी का सहज अभिनय है। सीरीज न केवल कानूनी जटिलताओं को उजागर करती है। बल्कि परिवार, विश्वास और धोखे जैसे भावनात्मक पहलुओं को भी बखूबी दर्शाती है। यह सीजन पहले के सीजनों की तरह ही 2008 की ब्रिटिश सीरीज से प्रेरित है, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह से मूल और भारतीय परिवेश के अनुकूल है। 

Leave a comment