Aaj Ka Mausam 25 July 2026: देश में इन दिनों की राज्यों में उमस वाली गर्मी की मार झेल रहे है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग लोगों को बड़ी राहत दी है। IMD ने 25 जुलाई को लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने देश के 23 राज्यों के लिए बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 23 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र और में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।
25 जुलाई को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राजधानी दिल्ली में भारी बारिश, गरज-चमक और 60 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रहने की संभावना है। उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में 25-26 जुलाई के दौरान बारिश और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, रामबन, जम्मू, पूंछ, कुलगाम, उधमपुर, कठुआ, डोडा, अनंतनाग, गांदरबल और कुपवाड़ा में भी बारिश और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।