Search KhabarFast

Press ESC to close

Gujarat News: वडोदरा में तेज रफ्तार बनी काल! लग्जरी बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 5 की मौत, 26 घायल

Gujarat News: वडोदरा में तेज रफ्तार बनी काल! लग्जरी बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 5 की मौत, 26 घायल

Vadodara Bus Accident: गुजरात के वडोदरा जिले में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वडोदरा-जरोद रोड पर कोटंबी गांव के पास लग्जरी स्लीपर बस ने आगे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

बता दें, राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही बालाजी ट्रेवल्स की एक लग्जरी स्लीपर बस जरोद के कोटंबी गांव के पास हाईवे पर चल रही थी। तभी अचानक आगे चल रहे ट्रक के पीछे जोरदार तरीके से टकरा गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए।

भयानक हादसा होते देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। वहीं, सूचना मिलते ही जरोद पुलिस, NDRF-SDRF  की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बचाव दल ने फंसे यात्रियों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया। घायलों को तुरंत पास के SSG हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। तो वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Also read: Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश से थमेगी गर्मी, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 21 राज्यों में अलर्ट जारी; पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद जरोद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक हादसे का सही कारण पता नहीं चला। लेकिन शुरुआती जांच में बस के तेज रफ्तार से चलने का कारण बताया जा रहा है। बता दें, हादसे के बाद हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। जिसके बाद क्रेन की मदद से मलबा हटाया गया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था फिर से शुरु हुई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! दिसंबर में शुरू होगी गोल्डन लाइन की पहली 8.4 किमी मेट्रो सेवा

दक्षिण दिल्ली के लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर है। गोल्डन लाइन का पहला हिस्सा दिसंबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआत में तुगलकाबाद से संगम विहार के बीच 8.4 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर मेट्रो दौड़ेगी।

सार्वजनिक सभाओं में वंदे मातरम् के 2 या 6 अंतरे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब

SC on Vande Mataram Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को सार्वजनिक सभाओं में वंदे मातरम के सभी छह श्लोकों के गायन को अनिवार्य बनाने वाले आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा।

चाहिए बिना डेटा वाला रिचार्ज...सिर्फ कॉल-SMS वाला सस्ता प्लान लाएंगी कंपनियां; TRAI का बड़ा फैसला

TRAI Asks New Recharge Plans From Telecom Company: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। TRAI ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण विनियमन 2026 जारी किया है। नए नियम के अनुसार सभी टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे रिचार्ज प्लान जारी करने होंगे। जिसमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा हो।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast