Horoscope Today 08 June 2026, Aaj Ka Rashifal: 8 जून 2026, शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष दशा में शुरू हो रहा है। आज शुक्र का कर्क राशि में गोचर और अन्य ग्रहों की चाल कई राशियों को मजबूत बनाने वाली है, तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आज का दिन करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में अहम फैसले लेने के लिए अनुकूल है। तो चलिए मेष से लेकर मीन राशि तक, जानते है आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। करियर में प्रोडक्टिविटी बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। करियर में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। पारिवारिक माहौल में शांति रहेगी। संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें तनाव से बचें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन मजबूत रहने वाला है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। करियर में नए कार्य की शुरुआत कर सकते है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के साथ घूमने जाएं। पार्टनर की बातों को समझें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
आज के दिन कर्क राशि वालों को सोच-समझकर फैसला लेना होगा। कारोबार में लाभ होने के आसार बन रहे है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को आज के दिन आत्मविश्वास से काम करना है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में माहौल शांत रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ अनबन से बचें। स्वास्थ्य की छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
Also read: Kanwar Yatra 2026: कब से शुरू होगी कांवड यात्रा और कब होगा महादेव का जलाभिषेक? यहां जानें सबकुछ
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों का आज का दिन संतुलित रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। निवेश में सावधानी बरतें। शिक्षा क्षेत्र में लगे छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी। परिवार में गलतफहमियां दूर होंगी। लव पार्टनर को समय दें। सेहत सामान्य रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने का प्लान सफल रहेगा। पार्टनर से बात करें। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्लानिंग से काम करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तनाव न लें। परिवार और पार्टनर को समय दें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ होने से खुशी मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति-निवेश में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार के साथ समय बिताएं। वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों का अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। करियर में बदलाव के आसार हैं। धन लाभ होने से खुशी होगी। परिवार में किसी बात पर चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तनाव हो सकता है, लेकिन सकारात्मक सोच मन को शांति देगी।