IMD Monsoon Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। केरल में मानसून की शुरुआत के बाद यह अब पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में सक्रिय हो चुका है। जिसके चलते आज 8 जून को देश के कुल 17 राज्यों में आंधी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तो चलिए देशभर के मौसम का हाल जानते है।
Also read: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जाने आज का ताजा भाव
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, पश्चिम मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून बढ़ रहा है। आने वाले कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर बढ़ सकता है।
IMD ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। तो वहीं, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र (विदर्भ, मराठवाड़ा) और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही, कई जगहों पर आंधी-बारिश के साथ 50-70 किमी/घंटा तक हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
अब अगर उत्तर भारत के मौसम की बात करे तो यहां लोग अभी भी भीषण गर्मी से परेशान हैं। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज आंधी-बारिश लोगों को राहत दे रहा है। दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 38-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के करीब रह सकता है। हालांकि, हल्की बारिश के आसार बन रहे है। तो वहीं, हरियाणा-पंजाब-चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश हो सकती है।