Horoscope Today 07 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 7 जून 2026, रविवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। बुध और शुक्र के शुभ संयोग से उभयचरी योग बन रहा है, जो वृषभ, मिथुन और कन्या राशि वालों को देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा दिला सकता है। राहु-केतु की स्थिति से कुछ राशियों को अप्रत्याशित लाभ तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट मिलने से लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे है, लेकिन सावधानी बरतें। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। नौकरी या व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। सकारात्मक सोचने ले मन शांत रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ की संभावना है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। करियर में सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार के साथ छोटी यात्रा संभव है। प्रेम में रोमांचक पल आएंगे। वैवाहिक जीवन में अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचें। शिक्षा क्षेत्र में मेहनत कर रहे छात्रों को अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer)
आज के दिन कर्क राशि के जातकों को अपने कामों में संतुलन बनाए रखना होगा। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा। खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में छोटी-मोटी बहस हो सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। पार्टनर को अनदेखा न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। नौकरी या व्यापार में प्रमोशन मिलने से आपको बहुत खुशी होगी। आर्थिक मामलों में किसी अनजान पर भरोसा न करें। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घूमने का प्लान बन सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। सेहत में बदलाव होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन करियर में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शिक्षा क्षेत्र में लगे हुए बच्चों को थोड़ी और महनत करनी है, लेकिन तनाव न लें। परिवार के साथ समय बिताएं। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। विवाहित जोड़ों में अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन दांत संबंधी सावधानी बरतें।
Also read: Kanwar Yatra 2026: कब से शुरू होगी कांवड यात्रा और कब होगा महादेव का जलाभिषेक? यहां जानें सबकुछ
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों का आज का दिन संतुलित रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। लेकिन किसी बड़े फैसले लेने से पहले सलाह लें। प्रेम में भावनात्मक गहराई आएगी। सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन ऊर्जा महसूस होगी। करियर में नई जानकारी मिल सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। निवेश से पहले जानकर लोगों से सलाह जरूर लें। परिवार में छोटी बहस हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आज के दिन धनु राशि के जातकों को थोड़ा संबलकर चलना होगा। भाग्य आपके साथ रहेगा, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें। करियर में यात्रा सफल रहेगी। धन लाभ के योग हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। परिवार में खुशियां छाई रहेंगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। शिक्षा में लगे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन बाहर का खाना ज्यादा न खाएं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। करियर में स्थिरता रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। परिवार के बड़ों का आर्शीवाद मिलेगा। अपने काम पर फोकस रखें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन घुटने का दर्द बढ़ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज के दिन कुंभ राशि के जातकों को सकारात्मकता महसूस होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नई योजना पर अत्था रिस्पॉन्स मिलेगा। धन लाभ होने से खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने से मन को शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का आज का दिन भावनात्मक रूप से थोडा कमजोर रहेगा। करियर में चुनौतियां आएंगी, लेकिन घबराएं नहीं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। धैर्य रखें, सब अच्छा होगा। प्रेम जीवन में समझदारी दिखाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।