Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: पुष्कर सिंह धामी के 5 साल...रोजगार से लेकर चारधाम कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण तक; राज्य ने छुया विकास का नया शिखर

Uttarakhand News: पुष्कर सिंह धामी के 5 साल...रोजगार से लेकर चारधाम कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण तक; राज्य ने छुया विकास का नया शिखर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं कि जैसा नाम का अर्थ होता है वैसा ही उस व्यक्ति का परिचय होता है। पुष्कर सिंह धामी यह एक हिंदू नाम है। इसके कई अर्थ होते हैं - पुष्कर का अर्थ कमल के फूल को भी प्रदर्शित करता है। पवित्र जल से भी इसका संबंध है तीर्थराज पुष्कर से भी इसे जोड़ा जाता है। वहीं अगर हम सिंह की बात करें यह एक सम्मान सूचक मध्यनाम जिसे हम उपनाम कहते हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ शेर होता है। वही अगर धामी की बात की जाए यह एक सरनेम है जिसे हम हिंदी में उपनाम कहते हैं, जो मुख्य रूप से उत्तराखंड और पहाड़ी क्षेत्रों में प्रयोग किया जाता है।

अब बात व्यक्तित्व की होगी साधारण भाषा में अगर हम कहें पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख नेता है और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने खटीमा और चंपावत विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है और कर रहे हैं। साथ ही पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी पुष्कर सिंह धामी के कंधों पर है। वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य के और उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर विराजमान है। सवाल साफ है की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को 5 वर्ष पूरे हो चुके हैं, ऐसे में इन 5 वर्षों में मोटे-मोटे तौर पर अगर हम बात करें कई उपलब्धियां यह प्रदर्शित करती हैं कि पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के जनहित में जो काम किए हैं। उन कार्यों से जनता के बीच में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक अलग स्थान अपना तैयार किया है। आईए जानते हैं इन 5 वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन मॉडल की क्या गतिविधियां रही।

Also read: हरिद्वार में CM धामी का युवा शक्ति को संदेश, बोले- भारत का भविष्य युवाओं के मजबूत हाथों में सुरक्षित

मुख्यमंत्री धामी के सुशासन मॉडल की रफ़्तार हुईं तेज

देवभूमि उत्तराखंड 21वीं सदी के विकसित भारत के निर्माण के दो प्रमुख स्तंभ हैं। पहले अपनी विरासत पर गर्व और दूसरा विकास के लिए हर संभव प्रयास आज उत्तराखंड इन दोनों ही स्तंभों को लगातार मजबूत कर रहा है। यह दशक उत्तराखंड का दशक है। यह शब्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखारविंद से निकले हुए शब्द हैं। वही प्रदेश में कर्मठ मुख्यमंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के पांच वर्ष का कार्यकाल सफल पूर्ण हुवा और लगातार उत्तराखंड के विकास की सोच को लिए हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनवरत रूप से प्रदेश को अग्रिम पंक्ति में खड़े करने के लिए डटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य को हर क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। सेवा सुशासन और समर्पण की भावना से देवभूमि उत्तराखंड बन रहा सशक्त उत्तराखंड संकल्प से शिखर तक की कल्पना के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिन-रात उत्तराखंड को आगे ले जाने की ओर अग्रसर हैं

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में रोजगार की बड़ी अपार संभावनाएं

 सख्त नकल विरोधी कानून पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया

 एक से अधिक विभागों में चयन

 बीते 5 वर्षों में 33000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना बजट को 75 लाख से बड़ा कर 3.3 करोड़ किया 147 बच्चों को विदेशी भाषा का प्रशिक्षण 92 को विदेशों में रोजगार दिया।

एमएसएमई में रोजगार पाने वालों की संख्या 2022 में 3,43,922 से बढ़कर 2025 में 4, लाख 56,605 हुई संख्या।

अग्नि वीरों को सरकारी नौकरी में 10% क्षैतिज  आरक्षण।

समूह ग की बर्दी धारी सेवाओं में सीधी भर्ती पर लागू किया।

देवभूमि उद्यमिता विकास योजना के तहत 300 से ज्यादा छात्रों ने स्थापित किए उधम लगभग 1200 छात्रों का पंजीकरण गतिमान 1541 छात्रों एवं अन्य को रोजगार।

वही उद्योग की अगर बात की जाए एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग से विकास को नई गति मिली।

ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में 3.56 करोड़ के हुवे निवेश समझौते।

एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश की सफल ग्राउंडिंग।

उद्योगों के लिए 6000 एकड़ से अधिक अतिरिक्त लैंड बैंक विकसित

प्रदेश में 96,400 से अधिक एमएसएमई इकाइयां सक्रिय

एमएसएमई क्षेत्र में 4.70 लाख से अधिक रोजगार सृजित

राज्य में 1.750 से अधिक स्टार्टअप स्थापित

स्टेट स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग में उत्तराखंड को लीडर राज्य का दर्जा

प्रदेश में 10,509 होटल एवं अन्य स्टे 6000 से अधिक होमस्टे पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को दे रहे मजबूती

राज्य में 128 बड़े उद्योग संचालित

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य की ओर अग्रसर उत्तराखंड शिक्षा पर धामी सरकार ने किया बड़ा काम

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना

उत्तराखंड पीएम श्री योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में राज्य के 141 विद्यालयों द्वितीय चरण में 84 विद्यालयों को किया गया चयनित

राज्य में 500 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं संचालित

राज्य में शासकीय एवं अशासकीय डिग्री कॉलेज की कुल संख्या वर्ष 2025 तक बढ़कर 139 हो गई है

राज्य में इंजीनियरिंग कॉलेज गवर्नमेंट एवं प्राइवेट की कुल संख्या वर्ष 2025 तक बढ़कर 52 हुई

माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत राज्य के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक सरकार के द्वारा दी जा रही हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा में नया कीर्तिमान हुआ स्थापित

किच्छा में एम्स के सैटलाइट सेंटर का निर्माण कार्य जारी

अब तक 85% कार्य हुआ पूर्ण

एम्स किच्छा में 250 बैड 10 ओटी 30 आईसीयू बेड डायलिसिस एंड लैब कार्डियोलॉजी नेफ्रोलॉजी यूरोलॉजी न्यूरोलॉजी जनरल सर्जरी ऑर्थो जनरल मेडिसिन पेडियाट्रिक एमरजैंसी एंड ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य जारी

अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत राज्य में बनाए गए 61 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड

अटल आयुष्मान योजना के तहत अब तक 17 लाख से अधिक मरीजों को 3400 करोड रुपए से अधिक के कैशलेस उपचार का मिला लाभ

हेली एंबुलेंस सेवा से राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को मिल रहा लाभ

राज्य में 207 प्रकार की पैथोलॉजी जांच एकदम मुफ्त

राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित

जिसमें वर्तमान में पांच कॉलेज संचालित है और दो अन्य कॉलेजों का निर्माण चल रहा है

देहरादून हल्द्वानी, श्रीनगर, मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी

हरिद्वार में नवनिर्मित चाइल्ड एंड मदर केयर हॉस्पिटल का संचालन

सीमांत क्षेत्र चंपावत में आईसीयू वेंटीलेटर डायलिसिस व क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना

कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नया आयाम गढ़ रहा उत्तराखंड

दिल्ली देहरादून 210 किलोमीटर इकोनामिक कॉरिडोर का लोकार्पण जिसमें एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर वाइल्डलाइफ कॉरिडोर शामिल है

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर

टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना के सर्वेक्षण को केंद्र सरकार के द्वारा मिली स्वीकृति

राज्य में सड़क नेटवर्क का विस्तार होकर 51,728 किलोमीटर तक पहुंचा

ऑल वेदर रोड परियोजना से चार धाम एवं सीमांत क्षेत्र की  बड़ी कनेक्टिविटी

देहरादून एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल

देश के प्रमुख शहरों से नियमित उडाने

13 नए हेलीपोर्ट निर्माण चल रहा है

सोनप्रयाग से केदारनाथ 12.9 किलोमीटर एवं गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब 12.4 किलोमीटर रोपवे परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ

वंही राज्य महिला सशक्तिकरण की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है राज्य में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज आरक्षण  हुआ लागू

सहकारी प्रबंध समितियोँ में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था हुई सुनिश्चित

राज्य में मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत समूह को 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण

लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में 2,54,000 से अधिक महिलाएं बनी लखपति दीदी

राज्य में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के तहत महिलाओं को प्रसव के बाद दी जा रही आवश्यक सामग्री

उत्तराखंड में द्वितीय विश्व युद्ध की वीर वीरांगनाओं की पेंशन में की गई वृद्धि

नंदा गौरा योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बालिका के जन्म पर 11 हजार और बेटी के 12 वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51,000 की धनराशि दे रही धामी सरकार

जब बात महिलाओं की हो तो युवा आखिर क्यों पीछे रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवा कल्याण विभाग युवाओं के लिए नई एनर्जी लेकर आ रहा है क्योंकि लगातार युवाओं के लिए भी सरकार अच्छे काम कर रही है नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी में समायोजित करने का ऐतिहासिक फैसला धामी सरकार का रहा है राज्य के खिलाड़ियों का दैनिक भोजन बृद्धि ₹250 से बड़ा कर भारतीय खेल प्राधिकरण की भांति 480 रुपए प्रतिदिन प्रति खिलाड़ी किया गया

मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष के प्रदेश के करीब 3900 उभरते खिलाड़ियों को दी जा रही है ₹1500 प्रतिमा खेल छात्रवृत्ति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं जैसे ओलंपिक एशियाई खेल राष्ट्रमंडल खेल जैसे में पदक जीतने वाले या भाग लेने वाले खिलाड़ियों को राजकीय सेवाओं में चार प्रतिशत खेल कोटे का लाभ भी दिया जा रहा है राज्य के विभिन्न महाविद्यालय विश्वविद्यालय एवं अन्य केंद्रों में 60 पेटेंट सूचना केंद्र भी किए गए स्थापित

बात उत्तराखंड की हो तो लगातार जिस प्रकार से देवभूमि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संकल्प से शिखर तक का वचन लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा सुशासन समर्पण के साथ काम कर रहे हैं ऐसे में चाहे स्वास्थ्य हो चाहे रोजगार हो औद्योगिक प्रगति हो शिक्षा का क्षेत्र में काम करना हो कनेक्टिविटी के क्षेत्र में काम करना हो युवाओं के कल्याण की बात हो महिला सशक्तिकरण की बात हो ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले 5 वर्षों से लगातार प्रदेश के सभी क्षेत्र में बेहतर परिणाम लेकर आए हैं सवाल यह है कि जिस प्रकार से पिछले 5 वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जनता के बीच में रहकर सभी समस्याओं को अपने माथे पर लेकर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं यह अपने आप में दर्शाता है कि जिस संकल्प को लेकर मुख्यमंत्री आगे बढ़ रहे हैं वह संकल्प उत्तराखंड राज्य के हित में दिखाई दे रहा है

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरिद्वार में CM धामी का युवा शक्ति को संदेश, बोले- भारत का भविष्य युवाओं के मजबूत हाथों में सुरक्षित

हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम रिसेप्शन’ के लिए उत्तराखंड की गर्विता भाकुनी का चयन, CM धामी ने बधाई देते हुए कहा - युवाओं की सेवा भावना को मेरा...

Uttarakhand News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम रिसेप्शन में उत्तराखण्ड से गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। गर्विता लोअर मॉल रोड, अल्मोड़ा की निवासी हैं, जो इस महत्वपूर्ण समारोह में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। देशभर से कुल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का चयन किया गया है, जिसमें गर्विता भी हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast