Uttar Pradesh News:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र हिट एंड रन का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो GNIOT कॉलेज का बताया जा रहा है। जिसमें सड़क किनारे खड़े छात्र के बीच एक कार लोगों को टक्कर मारती हुई नजर आई।
अब दावा किया जा रहा है कि कार सवार युवक ने पांच छात्रों समेत लगभग 6 लोगों को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं, घटना का संज्ञान नॉलेज पार्क पुलिस ने लिया है।
थाना प्रभारी ने क्या कहा
थाना प्रभारी ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना वास्तव में कहां की है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन और उसमें सवार लोगों की जानकारी भी जुटा रहा है। उन्होंने बताया जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, शुक्रवार को एक स्कूली बच्ची रोड पर खड़ी ही थी। बच्ची बैग लेकर खड़ी थी, तभी कार आई और उसको टक्कर मार दी। इससे बच्ची गिर गई और फिर उसके बाद उस कार का एक टायर बच्ची के पैर से ऊपर से होकर निकल गया लेकिन, कार ड्राइवर को जब आभास हुआ, तो फिर उसने कार रोकी। फिर आसपास के लोग वहां से गुजर रही एक महिला ने बच्ची को उठाया।
Also read: मोबाइल की किश्त नहीं दी तो मजदूर को अगवा कर 5 दिन बनाया बंधक, जबरन निकलवाया एक यूनिट खून; परिवार से 2,799 भी ट्रांसफर कराए