
www.khabarfast.com
हिसार को हवाई अड्डे की सौगात जल्द
निर्माण कार्य को लेकर डिप्टी सीएम ने की बैठक
अधिकारियों को दिए निर्माण कार्य में तेजी लाने का आदेश
हिसार: हिसार के लोगों को जल्द हवाई अड्डे की सौगात मिलने जा रही है. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार हवाई अड्डा निर्माण कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों को कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए.
मंगलवार को चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम ने ‘इंटीग्रेटिड एविएशन हब, हिसार’ को विकसित करने से संबंध विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों के लिए संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा भी तय कर दी है. डिप्टी सीएम का कहना है वह हवाई अड्डे से जुड़े प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट स्वयं तलब करेंगे. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
मीडिया से रूबरू होते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार हिसार के लोगों को हवाई अड्डे का तोहफा शीघ्र देना चाहती है. इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच एविएशन हब स्थापित करने को लेकर तालमेल स्थापित कर प्रोजेक्ट में तेजी लाना है. हम किसी भी कीमत पर निर्माण कार्य में धीमी गति नहीं आने देंगे.
Leave a comment