Search KhabarFast

Press ESC to close

Himachal: डलहौजी में मास्क पहनिए और सुरक्षित एवं स्वस्थ रहिये अभियान, पढ़े पूरी खबर

Himachal: डलहौजी में मास्क पहनिए और सुरक्षित एवं स्वस्थ रहिये अभियान, पढ़े पूरी खबर

डलहौजी: हिमाचल के डलहौज़ी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मास्क पहनने हेतु जागरूक करने के लिए डलहौज़ी प्रसाशन ने उपमंडलाधिकारी नागरिक जगन ठाकुर की अगुआई में सडक पर तख्तियां लेकर लोगों से मास्क पहनने का किया आह्वान किया. इस दौरान डीएसपी डलहौज़ी विशाल कुमार,एसएमओ डॉ बिपिन ठाकुर, तहसीलदार राजेश जरयाल, नगर परिषद् डलहौज़ी की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे. प्रसाशन की टीम ने व्यपार मंडल डलहौज़ी के साथ मिल कर दो टुकड़ियों में गांधी चौक से चल कर सुभाष चौक तक लोगों से मास्क और सामाजिक दुरी बनाने का आह्वान किया. 

इससे पहले उपमंडलाधिकारी नागरिक जगन ठाकुर की अध्यक्षता में आज गांधी चौक में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों और बचाव को लेकर व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान पर्यटन नगरी डलहौज़ी में पर्यटकों की ज्यादा आमद के चलते तथा कुछ एक स्थानों पर भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेकहोल्डर के साथ विस्तार से चर्चा की गई.

उपमंडलाधिकारी नागरिक जगन ठाकुर ने व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन एवं टैक्सी ऑपरेटर्स को प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि जागरूकता के बाद भी यदि किसी प्रकार की लापरवाही बढ़ती जाती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. उन्होंने कहा कि होटल एसोसिएशन तथा व्यापार मंडल द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर्स तथा स्टीकर्स लगाए जाएंगे. उन्होंने कोरोनाकी रोकथाम के लिए विभागीय अधिकारियों से अन्य आवश्यक कार्यवाही लाने के भी निर्देश दिए.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के लिए शर्तें तय कीं, NOC किया जारी

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के लिए कानून-व्यवस्था के नज़रिए से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया है। इसके लिए ज़मीन के मालिकाना हक वाली अथॉरिटी से पहले से इजाज़त लेनी होगी और कई शर्तों का पालन करना होगा, जिसमें रैली शाम 5 बजे तक खत्म हो जानी चाहिए

Kal Ka Mausam 28 October: तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात 'अर्नब', आंध्र प्रदेश-ओडिशा में बारिश का कहर; IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

28 October Ka Mausam: उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। इस समय दक्षिण भारत में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जिसका असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में बराबर देखने को मिल रहा है।

दिवाली-छठ पर टिकट नही मिलने का झंझट खत्म! दिल्ली-पटना के बीच बढ़ाई गई ट्रेनों की संख्या

Indian Railway Announcement For Diwali-Chhath: दिवाली-छठ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। त्योहारी सीजन पर लोगों के आवागमन को देखते हुए 6200 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast