Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: श्रीनगर में आम लोगों के बीच पहुंचे CM धामी, चाय पर की चर्चा, महिलाओं से किया संवाद

Uttarakhand News: श्रीनगर में आम लोगों के बीच पहुंचे CM धामी, चाय पर की चर्चा, महिलाओं से किया संवाद

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर और कीर्तिनगर क्षेत्र में आम लोगों के बीच पहुंचकर स्थानीय कारोबारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीनगर चुंगी के पास मंगल सिंह की चाय की दुकान पर रुककर स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और आगामी करवाचौथ व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की इस सहज पहल से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में उत्साह देखने को मिला।

जीवीके हेलीपैड पहुंचने पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, महापौर आरती भंडारी सहित अन्य अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री श्रीनगर चुंगी के पास मंगल सिंह की चाय की दुकान पर रुके।

यहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और वहां मौजूद बच्चियों, नागरिकों तथा अधिकारियों को अपने हाथों से चाय परोसी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदार और स्थानीय लोगों से आत्मीय बातचीत भी की। उनकी इस अनौपचारिक पहल को लेकर आसपास मौजूद लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कीर्तिनगर पुल के पास रुककर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी बातचीत की। उन्होंने महिलाओं के उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग और विपणन व्यवस्था पर जोर दिया, ताकि उनके उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके और उनकी आय में वृद्धि हो।

संवाद के दौरान महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। महिलाओं ने करवाचौथ पर अवकाश घोषित किए जाने को लेकर भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें करवाचौथ और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

‘वोकल फॉर लोकल’ को दिया बढ़ावा

श्रीनगर में स्थानीय दुकान पर चाय पीने और कीर्तिनगर में महिला समूहों के बीच पहुंचकर संवाद करने की मुख्यमंत्री की पहल को ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने और छोटे कारोबारियों के साथ संवाद से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था तथा स्वरोजगार को मजबूती मिल सकती है। इस दौरान स्थानीय नेता लखपत भंडारी ने मुख्यमंत्री की सहजता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा जमीन से जुड़ा मुख्यमंत्री नहीं देखा। मुख्यमंत्री के इस अनौपचारिक संवाद से स्थानीय नागरिक भी उत्साहित नजर आए।   

 

Also read: Uttrakhand News:आदि कैलाश से पूरे देश में गूंजेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश, 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे ब्रांड एम्बेसडर
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: ऋषिकेश में CM धामी का भव्य स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गैरसैंण से देहरादून लौटते समय ऋषिकेश के नटराज चौक पर स्थानीय लोगों और युवाओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। लोगों ने उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

Uttar Pradesh आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426.46 करोड़ की संपत्ति अटैच

Uttar Pradesh News:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच कर ली है। इन संपत्तियों का बाजार मूल्य करीब 1,170 करोड़ रुपये बताया गया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast