Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426.46 करोड़ की संपत्ति अटैच

Uttar Pradesh आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426.46 करोड़ की संपत्ति अटैच

Uttar Pradesh News:समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच कर ली है। इन संपत्तियों का बाजार मूल्य करीब 1,170 करोड़ रुपये बताया गया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।

ईडी के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर में बनी 59 इमारतों की निर्माण लागत 494.46 करोड़ रुपये आंकी गई थी। जमीन की कीमत 4.63 करोड़ रुपये जोड़ने पर कुल लागत 499.09 करोड़ रुपये होती है। जांच एजेंसी का दावा है कि ट्रस्ट की ओर से घोषित खर्च और परिसर की आकलित लागत में बड़ा अंतर मिला।एजेंसी के अनुसार, करीब 72.63 करोड़ रुपये के खर्च का ही वैध स्रोत स्पष्ट हो सका, जबकि शेष 426.46 करोड़ रुपये के स्रोत की पुष्टि नहीं हुई। इसी आधार पर संबंधित संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया गया है।

किसानों की जमीन पर कब्जे के आरोप

ईडी ने रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज 26 एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। इन मामलों में आरोप लगाया गया कि विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए किसानों की कृषि भूमि पर जबरन कब्जा किया गया। जांच के दौरान शत्रु संपत्ति से संबंधित जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला भी सामने आया।

सरकारी धन के इस्तेमाल की भी जांच

ईडी की जांच में आरोप लगाया गया है कि सरकारी निर्माण कार्यों के लिए निर्धारित धनराशि और सामग्री का इस्तेमाल विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। इसके अलावा, विधायक और विधान परिषद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से करीब 6.60 करोड़ रुपये के कार्य कराए जाने तथा सरकारी योजनाओं के तहत निर्माण के लिए धन स्वीकृत किए जाने की भी जांच की गई है।

ईडी ने अगस्त 2026 में विश्वविद्यालय और उससे जुड़े परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। एजेंसी मामले में वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों के स्रोत की जांच कर रही है। संपत्ति की अस्थायी कुर्की जांच का हिस्सा है और इससे संबंधित आरोपों का न्यायिक रूप से साबित होना अलग प्रक्रिया है।
 

Also read: लखनऊ कोर्ट परिसर के बाहर अवैध चेंबर्स पर बुलडोजर एक्शन, सड़क पर लेटे अधिवक्ता; कई थानों की फोर्स तैनात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: ऋषिकेश में CM धामी का भव्य स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गैरसैंण से देहरादून लौटते समय ऋषिकेश के नटराज चौक पर स्थानीय लोगों और युवाओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। लोगों ने उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

Uttarakhand News: श्रीनगर में आम लोगों के बीच पहुंचे CM धामी, चाय पर की चर्चा, महिलाओं से किया संवाद

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर और कीर्तिनगर क्षेत्र में आम लोगों के बीच पहुंचकर स्थानीय कारोबारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीनगर चुंगी के पास मंगल सिंह की चाय की दुकान पर रुककर स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और आगामी करवाचौथ व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की इस सहज पहल से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में उत्साह देखने को मिला।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast