MLC Elections Results: चार राज्यों में हुए एमएलसी चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए एमएलसी चुनाव के नतीजों में कांग्रेस कहीं जीत दर्ज नहीं की है। जिसके बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए हैं। चुनाव बैलेट पेपर से हुए। अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं।
4 राज्यों की 28 सीटों पर हुए चुनाव
बता दें कि चार राज्यों की 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हुए हैं। जिसमें बिहार की 8, कर्नाटक की 4, उत्तर प्रदेश की 11 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर चुनाव हुए थे। अब चुनाव के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। भाजपा ने कर्नाटक में तीन सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, बिहार में चार और उत्तर प्रदेश में अभी तक 4 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, सीटों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि, अभी भी वोटों की गिनती जारी है। आशचर्य की बात ये रही कि कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी।
उत्तर प्रदेश में दिलचस्प मुकाबला
उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। भाजपा ने चार और सपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। बाकी सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।
वहीं, पीएम मोदी का सोशल मीडिया पोस्ट ऐसे वक्त में आया है, जब विपक्ष चुनाव प्रक्रिया और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम में गड़बड़ी की बात करता है। इसे कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर राजनीतिक कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। अब बैलेट पेपर को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है।
Also read: पटना में खरगे के कार्यक्रम में हंगामा, ‘मोदी नहीं जाएगा’ कहने वाले शख्स से मारपीट; कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर विवाद