Search KhabarFast

Press ESC to close

कुछ बड़ा होने वाला है! PM आवास पर रक्षा मंत्री, CDS और तीनों सेनाध्यक्ष की हाई लेवल बैठक

कुछ बड़ा होने वाला है! PM आवास पर रक्षा मंत्री, CDS और तीनों सेनाध्यक्ष की हाई लेवल बैठक

High Level Meeting On PM House: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक चल रही है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं- थल सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

यह बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद बुलाई गई है, जिसमें 26निर्दोष लोगों की जान गई थी। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के पीछे के आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को पृथ्वी के छोर तक खदेड़ने और उन्हें कठोरतम सजा देने की कसम खाई है, जो स्पष्ट रूप से पाकिस्तान की ओर इशारा है, जिसका भारत में आतंकवादी हमलों को प्रायोजित करने का इतिहास रहा है।

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रणनीति पर चर्चा

बैठक में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री से 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान CDS जनरल अनिल चौहान ने रक्षा मंत्री को हमले के बाद उठाए गए कुछ अहम निर्णयों की जानकारी दी थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गाजियाबाद हाउसिंग सोसाइटी घोटाला...ED की दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी, करोड़ों की धोखाधड़ी की जांच तेज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को गाजियाबाद और दिल्ली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान एक रियल एस्टेट डेवलपर और सहकारी समिति के अधिकारियों से जुड़े एक कथित हाउसिंग सोसाइटी धोखाधड़ी मामले की जांच के अंतर्गत चलाया गया है।

Digital Arrest Scams के खिलाफ CBI का 'ऑपरेशन चक्र-VI', दिल्ली-हरियाणा समेत 16 राज्यों में छापेमारी

CBI Digital Arrest Scams: डिजिटल अरेस्ट स्कैम को बढ़ावा देने वाले साइबर क्राइम नेटवर्क के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) 'ऑपरेशन चक्र-VI' चला रही है। इसके तहत 60 स्पेशल टीमें बनाईं।

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जून के आखिरी दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हल्की से लेकर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast