Search KhabarFast

Press ESC to close

EPFO खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर, 01 जुलाई से फिर से शुरू होंगी सुपरफास्ट सेवाएं; PF क्लेम करना होगा आसान

EPFO खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर, 01 जुलाई से फिर से शुरू होंगी सुपरफास्ट सेवाएं; PF क्लेम करना होगा आसान

EPFO Portal Upgrade: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। कल 01 जुलाई 2026 से EPFO की ऑनलाइन सेवाएं फिर से शुरु होने वाली हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से EPFO अपने पोर्टल, सिस्टम अपग्रेड और डेटाबेस माइग्रेशन प्रक्रिया और अधिक सुरक्षित, तेज बनाने के लिए अपग्रेड कर रहा था। जिसके बाद अब फिर से ये सेवाएं बेहतर अपग्रेड के साथ शुरु होगी।

सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद मिल सकती हैं कई सुविधाएं

बता दें, EPFO अपने क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम को पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित बनाने के लिए पोर्टल को 26 जून से 30 जून 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रखा। इस दौरान बड़े स्तर पर सॉफ्टवेयर अपग्रेड और डेटाबेस माइग्रेशन प्रक्रिया पर काम शुरु हुआ। इस वजह से EPFO सदस्यों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब अपग्रेड के बाद सदस्यों को सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

EPFO अपग्रेड होने के बाद ऑनलाइन क्लेम जमा करना या उसका स्टेटस चेक करना, KYC अपडेट करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा PF पासबुक देखना या UPI और ATM से PF राशि निकालने की प्रक्रिया या अन्य डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करना अब बहुत ज्यादा आसान हो जाएगा। नए अपग्रेड के साथ यूजर्स को बेहतर डिजिटल अनुभव मिलेगा।

Also read: टाटा मोटर्स मार्केट में उतारने जा रही 4 नई इलेक्ट्रिक कार, चार्जिंग की स्पीड 3 गुना बढ़ाने की योजना

कब से सामान्य होंगी सेवाएं?

EPFO के अनुसार, नया सिस्टम अपग्रेड का काम पूरा हो चुका है। जिसके बाद 01 जुलाई से ऑनलाइन सेवाएं फिर से बहाल हो सकती हैं। सेवाएं फिर से शुरु होने के बाद EPFO के खाताधारक PF क्लेम, पासबुक, KYC अपडेट जैसे सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑटो सेक्टर के लिए अच्छी खबर, महंगे ईंधन के बावजूद बनी मजबूत मांग; कंपनियों को बढ़ेगा फायदा

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद मांग में मजबूती बनी रहने से भारत का ऑटोमोबाइल क्षेत्र आने वाली तिमाहियों में भी मजबूत स्थिति में रहने की संभावना है।

टाटा मोटर्स मार्केट में उतारने जा रही 4 नई इलेक्ट्रिक कार, चार्जिंग की स्पीड 3 गुना बढ़ाने की योजना

Tata Motors Electric Vehicles:भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में टाटा मोर्टस ने ई़वी सेगमेंट में अपनी जगह नंबर एक पर बरकरार रखने के लिए 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। टाटा मोर्टस ने इंवेस्टर्स को कहा कि अपने इलेक्ट्रिक गाड़ियों में 30 फीसदी तक रीच बनाए रखने की कोशिश है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast