Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में गोली, एक गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में गोली, एक गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में सीआईए-2 और वांछित बदमाशों के बीच देर शाम मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान चार मे से तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी पहले से दर्ज एक लूट के मामले में वांछित और इनामी थे। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने पहले फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार थाना रादौर में दर्ज एफआईआर नंबर 133/2026 के तहत लूट और आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी संदीप और नीरज सात दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पूछताछ के दौरान उनके साथियों रवि निवासी इंद्री, सतबीर निवासी गन्नौर (सोनीपत), पवन उर्फ पुन्ना और प्रवीण के बारे में जानकारी मिली थी।

इसी सूचना के आधार पर सीआईए-2 की टीम ने रादौर के कंजनू नहर पुल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान चारों आरोपी वहां पहुंचे और पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रवि, सतबीर और पवन उर्फ पुन्ना के पैर में गोली लगी, जबकि प्रवीण को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाशों की गोली पुलिस कर्मचारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। घायल तीनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हथियारों की बरामदगी सहित पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में गैस सिलेंडर धमाके से मचा हड़कंप, घर की दीवार गिरी, मची अफरा-तफरी

Haryana News: हरियाणा के अंबाला जिले के साहा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। केसरी रेलवे स्टेशन के पास एक घर की रसोई में गैस लीक होने के बाद हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। खाना गर्म करने के लिए जैसे ही युवक ने गैस जलाई, सिलेंडर का पाइप जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि रसोई की पक्की दीवार तक ढह गई और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को पहले अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Haryana News: हिसार एयरपोर्ट पर पूर्व राज्यसभा सांसद के परिवार का चार्टर्ड प्लेन हादसे का शिकार, गलत रनवे पर हुई लैंडिंग

Haryana News: हरियाणा के हिसार  में एक बड़ा हादसा टल गया। जहां मुंबई से आ रहा एक चार्टर्ड प्लेन गलत रनवे पर लैंड होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। बताया जा रहा है कि पायलट की लापरवाही के चलते विमान को चालू रनवे की जगह पास में बने बंद पड़े पुराने रनवे (अप्रोच रोड) पर उतार दिया गया।

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सनसनी, पिता ने दो बच्चों की हत्या कर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की ओमैक्स सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट्स में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किराए के फ्लैट से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast