
Firing in Yamunanagar: हरियाणा के यमुनानगर के दुर्गा गार्डन में वीरवार रात एक परिवार पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हमले में 28वर्षीय अमित उर्फ बाबू, उसकी मां मीना और पिता अनिल कुमार घायल हो गए। वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। अब पूरी घटना की CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें चार युवक घर में घुसते और फायरिंग कर भागते नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। रात के समय अमित अपने घर पर मां मीना और पिता अनिल कुमार के साथ में था। इसी दौरान चार हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए और कमरे में पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी। कुल चार राउंड फायर किए गए, जिसमें एक गोली अमित की गर्दन को छूकर निकल गई और दूसरी उसकी बाजू में लगी। उसकी माँ मीना को पेट में गोली लगी, जबकि अमित के पिता अनिल कुमार छर्रों से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर निकल आए और तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मां-बेटे की हालत गंभीर
डॉक्टरों के अनुसार, अमित और उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अनिल कुमार खतरे से बाहर हैं। वंही अब पूरी घटना की CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें चार युवक घर में घुसते और फायरिंग कर भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
जल्दी होगी आरोपी की गिरफ्तारी
सूचना मिलते ही सेक्टर 17थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी रजत ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अमित पर पहले से कई झगड़ों के मामले दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। पुलिस जांच में पुरानी रंजिश की आशंका भी जता रही है।
इलाके में डर का माहौल
इस फायरिंग के बाद इलाके में डर का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
Leave a comment