
Haryana Weather Update: देश के अधिकतर राज्यों में इस समय बारिश तबाही मचा रही है। जिसकी वजह से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में शाम 6 बजे के बाद भारी बरिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में बारिश के साथ 5 से 10 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार है।
इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के लिए अलर्ट वाले जिलों में उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। साध ही दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बढ़ी बिजली की मांग
मौसम विभाग कीओर से कहा गया है कि हरियाणा में अब तक मानसून का 75प्रतिशतकोटा पूरा हो चुका है। लेकिन मानसून के मौसम में अब तक 347.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो 266.5 मिलीमीटर से लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है। मानसून के मौसम में हरियाणा में 460 मिलीमीटर बारिश हुई है। साथ ही बिजली की कमी अगस्त के महीने में ज्यादा हुई है। अगस्त महीने में बिजली की मांग 12 अगस्त तक 25.32 करोड़ यूनिट तक जा पहुंच गई थी।
Leave a comment