Haryana Weather Update: पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम बदलने की संभावना है। हरियाणा के साथ दिल्ली और पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इसको को लेकर मौसम विभाग अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग की नई अपडेट के मुताबिक, अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, तरणतारन, श्रीमुक्तसर साहिब, बठिंडा, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली और कैथल-जींद सहित कई इलाकों में बिखरे तौर पर तेज आंधी और बारिश हो सकती है।
हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी जिलों के हर क्षेत्र में बारिश होना जरूरी नहीं है। कुछ स्थानों पर ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
अलगे 24 घंटों में 15 से अधिक राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान देश के 15 से अधिक राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक रूप से बारिश होगी। इसके साथ ही, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी/घंटा से 60 किमी और घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलेंगी। दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और केरल में भी आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।