Search KhabarFast

Press ESC to close

कांग्रेस-एनसीपी का हो सकता है विलय! दोनों पार्टी के आलाकमान में हो रहा मंथन

कांग्रेस-एनसीपी का हो सकता है विलय! दोनों पार्टी के आलाकमान में हो रहा मंथन

Congress-NCP Merger Speculation: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। सूत्रों के अनुसार शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर विलय को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।

ऐसा माना जा रहा है कि अगर बातचीत ठीक ठाक रही, तो देश के राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। एनसीपी इस वक्क विलय की संभावनाओं और इसके नफा-नुकसान को लेकर अपनी पार्टी के भीतर अंदरुनी मंथन कर रही है।

चुनाव से पहले बनी थी योजना

विलय की खबरें पहली बार नहीं आ रही हैं। इससे पहले भी दोनों दलों के बीच विलय की खबरें आई थीं। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भी कांग्रेस और एनसीपी के विलय को लेकर एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं में बातचीत हुई थी। हालांकि, उस वक्त किसी कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी थी। इसके ठीक बाद राज्य में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया और विधानसभा चुनाव के कारण मामला ठंडा बस्ता में चला गया था।  

Also read: टीएमसी में लगातार बढ़ रही दरार, 20 सांसदों ने अपनाए बगावती सुर; भूपेंद्र यादव से सभी ने की मुलाकात

नए सियीसी समीकरण के संकेत  

अब दोनों दलों के बीच विलय की चर्चा नए सिरे से शुरू हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर एनसीपी और कांग्रेस के बीच विलय होता है तो फिर राज्य में विपक्ष को एक नया और मजबूत ढ़ाचा मिल सकता है। फिलहाल दोनोम ही दलों के बड़े नेता इस विषय पर खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लेकिन, पर्दे के पीछे सियासी रोटी सेकी जा रही है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में हंगामा, TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब विपक्षी दलों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast