Haryana Vidhansabha Session: हरियाणा विधानसभा सत्र समाप्त, COVID In Corruption लिखे मास्क पहनकर पहुंचे कांग्रेसी नेता

Haryana Vidhansabha Session: हरियाणा विधानसभा सत्र समाप्त, COVID In Corruption लिखे मास्क पहनकर पहुंचे कांग्रेसी नेता

www.khabarfast.com

अनोखा रहा हरियाणा विधानसभा सत्र का दिन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पढ़ा शोक संदेश

covid in corruption का मास्क पहनकर पहुंचे कांग्रेसी नेता  

विपक्ष ने लगाए सरकार पर घोटाले के आरोप

प्रोटेम स्पीकर ने की विधानसभा की अध्यक्षता

चंडीगढ़हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र हो गया. यह हरियाणा विधानसभा का म़ॉनसून सत्र कई तरीके से अनोखा रहा है. एक तो विधानसभा सत्र में सीएम मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सत्र में कोरोना के चलते उपस्थित नहीं हुए. दूसरे कांग्रेस दल के नेता COVID In Corruption लिखे मास्क पहनकर सदन में पहुंचे. एक दिन का यह मॉनसून सत्र काफी हंगामेदार रहा. बता दे बुधवार को सत्र में सीएम की अनुपस्थिति में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शोक प्रस्ताव पढ़ा और सदन का नेतृत्व किया. देश के इतिहास में कोई उपमुख्यमंत्री पहली बार सदन के नेता के तौर पर विधानसभा की कार्यवाही का संचालन किया.

आपको बता दे, सदन में कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल हंसराज भारद्वाज, मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन, पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता, विधायक कृष्ण हुड्डा, पूर्व विधायक मनीराम, प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, स्वतंत्रता सेनानी धारा सिंह, 25 शहीदों, कोरोना से जंग में मारे गए कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई.

विधानसभा सत्र से पहले सुबह 11 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई थी. इसमें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद थे. इसमें कोरोना के चलते सत्र को एक दिन चलाने का फैसला लिया गया. इस दौरान शोक प्रस्ताव के बाद जरुरी विधेयक पेश किए जाएंगे और सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाएगा. विधानसभा परिसर में हुई बैठक में तय हुआ कि इस सत्र को ज्यादा अवधि तक चलाना उचित नहीं है. सदन की कार्यवाही सिर्फ एक दिन चलेगी.

इस एक दिन की सदन की कार्यवाही में 14 मे से 11 विधेयक पारित किए गए. सदन की कार्यवाही में प्रदेश के कई अहम मुद्दों को उठाया गया. इनेलो नेता अभय चौटाला ने सदन में आरोप लगाया कि सदन में प्रदेश के अहम मद्दों को नहीं उठाया जा रहा है. इस बीच सदन में जोरदार हंगामा हुआ. विपक्ष ने सरकार पर लगातार घोटाले के आरोप और घोटालों की जांच की मांग की.

 

Leave a comment