Haryana Vidhansabha Session: विधानसभा कार्यवाही के बाद बोले हुड्डा- कोरोना की आड़ में हर तरफ हुआ भ्रष्टाचार

Haryana Vidhansabha Session: विधानसभा कार्यवाही के बाद बोले हुड्डा- कोरोना की आड़ में हर तरफ हुआ भ्रष्टाचार

www.khabarfast.com

हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

विधानसभा सत्र के बाद बोले हुड्डा

प्रदेश में कोरोना की आड़ में भ्रष्टाचार हुआ

घोटाले की जांच करानी चाहिए

कुल 14 में से 11 विधेयक पारित हुए

चंडीगढ़हरियाणा विधानसभा कार्यवाही के बाद पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कहा कि प्रदेश में कोरोना की आड़ में हर तरफ भ्रष्टाचार हुआ है. प्रदेश सरकार कोरोना को नियंत्रित करने में उचित प्रबंध नहीं कर पाई है. जिससे प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़े और भी गहरी हो गई है. प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए हुड्डा ने कहा कि सत्र में प्रदेश के कई हम मुद्दों को उठाया गया. जो प्रदेश हित में बहुत जरूरी थे.

आपको बता दे कि यह विधानसभा का सत्र विधानसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में हुआ. जिसकी अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने की. हरियाणा के इतिहास में पहली बार विधानसभा का अनोखा मानसून सत्र हुआ. सदन में ऐसा पहली बार हुआ कि सदन के नेता और स्पीकर विधानसभा सत्र में उपस्थित नहीं हो पाए. जिनकी गैर मौजूदगी में सदन के नेता के तौर पर डिप्टी सीएम ने विधानसभा की कार्यवाही की संचालन किया और सदन की अध्यक्षता डिप्टी स्पीकर ने की. कोरोना जैसी महामारी से सेफ्टी रहे जिसके चलते मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया गया. वहीं कांग्रेस के विधायक सदन में 'Corruption In COVID’ लिखे मास्क पहनकर पहुंचे. वाकई कई मायनों में हरियाणा विधानसभा का सत्र अनोखा रहा.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के कोरोना संक्रमित होने के चलते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा का नेतृत्व किया. हरियाणा विधानसभा के एक दिन के मानसून सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई तो विपक्ष का तरफ से सरकार को कई अहम मसलों पर घेरने की कोशिश की गई. वहीं विधानसभा सत्र के दौरान कई विधेयक पारित हुए. इस सत्र में कुल 14 में से 11 विधेयक पास हुए.

सत्र में पास हुए बिल

हरियाणा ग्रामीण विकास संशोधन बिल पास

हरियाणा नगर पालिका संशोधन बिल पास

हरियाणा नगर मनोरंजन शुल्क संशोधन विधेयक पास

अग्निशमन सेवा संशोधन विधेयक पास

माल और सेवा कर संशोधन विधेयक पास

विपक्ष ने सरकार पर लगाए घोटालों के आरोप

रजिस्ट्री घोटाले की CBI जांच हो- भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

प्रदेश में हुए नौ बड़े घोटाले- अभय चौटाला

तीन अध्यादेशों पर भी सरकार को घेरा गया

 

Leave a comment