Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा ने रचा इतिहास! iGOT कर्मयोगी रैंकिंग में बना देश का नंबर-1 राज्य

Haryana News: हरियाणा ने रचा इतिहास! iGOT कर्मयोगी रैंकिंग में बना देश का नंबर-1 राज्य

Haryana News: केंद्र सरकार द्वारा जारी नवीनतम आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा ने गुजरात, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। हरियाणा ने एक लाख से पांच लाख सरकारी कर्मचारियों वाले राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में यह स्थान हासिल किया है।

मुख्य सचिव अनुराग द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कर्मयोगी भारत द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार, हरियाणा ने 60.03 का समग्र स्कोर प्राप्त किया है, जबकि गुजरात 60.02 अंकों के साथ दूसरे और कर्नाटक 60.01 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। तेलंगाना और पंजाब 60-60 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चैथे स्थान पर रहे। वहीं, उत्तराखंड 51.03 अंकों के साथ छठे तथा हिमाचल प्रदेश 51 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहा।

सितंबर 2026 के दौरान राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई इस रैंकिंग में तीन प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित क्षमता निर्माण योजनाओं (सीबीपी) का निर्माण, प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में योगदान तथा पंजीकृत कर्मचारियों में से पिछले महीने के दौरान कम से कम एक घंटे का प्रशिक्षण पूरा करने वाले कर्मचारियों का अनुपात शामिल है।

इन तीनों मानकों को क्रमशः 30 प्रतिशत, 30 प्रतिशत और 40 प्रतिशत का वेटेज दिया गया है। इस प्रकार, सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण और निरंतर सीखने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को इस मूल्यांकन में विशेष महत्व दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट की बैठक में क्या क्या हुए फैसले, देखिए पूरी लिस्ट

Haryana News:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 7 एजेंडे रखे गए, जिन्हें कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा ट्रैवल एजेंटों के पंजीकरण, लैंड पूलिंग पॉलिसी-2026

हरियाणा के विकास को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी, 11.96 करोड़ रुपये की बचत

Haryana News: हरियाणा में सड़क, परिवहन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी (HPPC) और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक में कुल नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन निर्णयों से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, शहरी क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा। बोलीदाताओं के साथ विस्तृत बातचीत के बाद सरकार ने लगभग 11.96 करोड़ रुपये की बचत भी की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast