Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देगी सरकार

Haryana News: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देगी सरकार

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 'गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना' के अंतर्गत किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों यमुनानगर, नारायणगढ़, शाहाबाद, करनाल, असंध, भादसों, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, जींद, पलवल, भूना, गोहाना और महम के सहायक गन्ना विकास अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में आने वाले किसानों को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।

विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह अनुदान राशि गन्ने की अधिसूचित व सिफारिश की गई किस्मों की बिजाई आधुनिक विधियों, जैसे कि "प्रमोशन ऑफ़ वाइड रौ स्पेसिंग (4 फ़ीट)", सिंगल-बड, बड-चिप विधि, फाउंडेशन सीड नर्सरी और बीज उपचार और 4 फीट की चौड़ी पंक्ति दूरी में पेड़ी-प्रबंधन (Ratoon Management) के माध्यम से प्रदर्शन-प्लाट लगाने पर दी जाएगी।

 प्रवक्ता ने आवेदनों की समय-सीमा की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिन किसान भाइयों ने अपना गन्ना वसंत या ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल के बाद) में लगाया है, वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए 30 सितंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं, जो किसान शरद ऋतु (आगामी अक्टूबर-नवंबर) में गन्ने की बिजाई करने वाले हैं, उनके लिए आवेदन की तिथि 1 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए "Mechanization in Sugarcane Implements" योजना के तहत भी विभिन्न कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दे रही है।

 प्रवक्ता ने आगे बताया कि पावर ऑपरेटेड गन्ना सैट ट्रीटमेंट डिवाइस (30-120 लीटर क्षमता), पावर वीडर (इंजन चालित 5 से 7.5 BHP तक), गन्ना रटून मैनेजर, वाइड-रो रिज और रिज, रोटावेटर (4 फीट), ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, सब-सोइलर और चिसलर, गन्ना कटर और स्ट्रिपर और प्लांटर और मिनी ट्रैक्टर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ उठाने के लिए भी किसान 30 सितंबर 2026 के बीच कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast