Search KhabarFast

Press ESC to close

बिट्टू कर्नाटक ने मंत्री धन सिंह रावत से की मुलाकात, अल्मोड़ा के विकास और शिक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

बिट्टू कर्नाटक ने मंत्री धन सिंह रावत से की मुलाकात, अल्मोड़ा के विकास और शिक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

Uttarakhand News: भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं अल्मोड़ा जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर अल्मोड़ा जनपद से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के साथ-साथ उच्च शिक्षा और युवाओं से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान कर्नाटक ने अल्मोड़ा की शिक्षा व्यवस्था,उच्च शिक्षण संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार, विद्यार्थियों की समस्याओं तथा युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने सहित विभिन्न विषयों को प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा। श्री कर्नाटक ने कहा कि पहाड़ के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मैदानी क्षेत्रों की ओर पलायन न करना पड़े इसके लिए स्थानीय शिक्षण संस्थानों को मजबूत किया जाना आवश्यक है।

बिट्टू कर्नाटक ने अल्मोड़ा जनपद की विभिन्न विकासात्मक आवश्यकताओं एवं जनसमस्याओं से भी प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद है और यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार प्रभावी प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कर्नाटक द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना तथा जनपद से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया। दोनों के बीच प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।मुलाकात के बाद बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा की जनता से जुड़े विषयों को सरकार और शासन के समक्ष निरंतर उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast