Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा सरकार ने शुरू की बागवानी की मुफ्त ट्रेनिंग योजना 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किसानों को मिलेगा कौशल विकास का मौका

हरियाणा सरकार ने शुरू की बागवानी की मुफ्त ट्रेनिंग योजना 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किसानों को मिलेगा कौशल विकास का मौका

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने राज्य के किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के दौरान 'एकीकृत बागवानी विकास केंद्र, सुंदरह, महेंद्रगढ़' में राज्य भर के किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की बागवानी तकनीकों का नि:शुल्क 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

राणा ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली बागवानी फसलों, जैविक खेती और संरक्षित खेती की ओर प्रोत्साहित करना है ताकि उनकी आय में स्थायी वृद्धि हो सके। कृषि मंत्री ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सुंदरह स्थित केंद्र में  अलग-अलग विषयों पर विशेष ट्रेनिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें 7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तथा 14 दिसंबर से 18 दिसंबर 2026 तक सब्जियों की संरक्षित खेती पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 14 सितंबर से 18 सितंबर 2026, 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तथा 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 के दौरान मशरूम उत्पादन एवं तकनीकों पर गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वहीं, 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक बागवानी फसलों की जैविक खेती पर सत्र का आयोजन होगा, तथा 16 नवंबर से 20 नवंबर 2026 और 7 दिसंबर से 11 दिसंबर 2026 तक ओपन फील्ड में बागवानी फसलों के उत्पादन का प्रशिक्षण मिलेगा।

श्याम सिंह राणा ने आगे बताया कि प्रदेश के युवाओं और किसानों को नर्सरी प्रबंधन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'हरियाणा बागवानी नर्सरी नियम 2026' के तहत विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किए गए हैं, जिनका आयोजन 30 नवंबर से 04 दिसंबर 2026, 28 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027, 18 जनवरी से 22 जनवरी 2027, 1 फरवरी से 05 फरवरी 2027 तथा 15 फरवरी से 19 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। इसके अलावा, नए बागों के पौधरोपण व फल उत्पादन तकनीकों पर 4 जनवरी से 8 जनवरी 2027 तक 5 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होगा।

 एक सरकारी प्रवक्ता ने आगे बताया कि हरियाणा के सभी जिलों के 18 से 60 वर्ष की आयु के किसान उद्यान विभाग के पोर्टल kaushal.hortharyana.gov.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण बैच के लिए 20 सीटें निर्धारित की गई हैं, और अभ्यर्थियों का चयन "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रात्रि ठहराव की व्यवस्था नहीं होगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को पहले दिन आधार कार्ड एवं परिवार पहचान पत्र (PPP) की फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी होगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast